चंडीगढ़: गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को फिरोजपुर के जीरा में एक रैली के दौरान पार्टी में शामिल करवाया था। गुरप्रीत सेखों पर 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोप भी था।
शेखों के आप में शामिल होने पर विपक्ष ने साधा निशाना
शेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद हिंसक होंगे।
बलकौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में सेवक कम, बल्कि 15 गैंगस्टर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दो-चार हत्याएं करो, फिर चुनाव लड़ो और सीधे विधानसभा पहुंचो। बलकौर सिंह ने कहा कि अब फैसला पंजाब की जनता को करना है कि अपराध करने वालों को विधानसभा भेजना है या फिर ऐसे ईमानदार और समझदार लोगों को, जो विधानसभा में जाकर जनता के अधिकारों की आवाज उठाएं।
अकाली दल ने क्या आरोप लगाए?
अकाली दल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ वार नहीं बल्कि प्यार लगता है यही आप सरकार का का नया कैंपेन है। आज मशहूर नाभा जेलब्रेक के मास्टरमाइंड और जाने-माने गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को न सिर्फ़ पार्टी में शामिल किया गया, बल्कि खुद सीएम ने उसे गले लगाकर हीरो की तरह स्वागत किया। अगर गैंगस्टरों के प्रति आप सरकार की यही नीति है, तो आप पंजाब में कानून-व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा सकते हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…