X

गोरखपुर में पंजाबी स्वाद, कुलचा छोले के साथ मिलती है स्पेशल पंजाबी आइसक्रीम

 

arw img

Famous Food Shops in Gorakhpur: गोरखपुर में इन दिनों पंजाबी खाने का क्रेज बढ़ गया है और कुल्चा-छोले के साथ अमृतसरी मिल्क और ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद बन गई है. दीपक की दुकान पर मिलने वाला अमृतसरी मिल्क फुल क्रीम दूध को उबालकर उसमें चीनी और हल्का ऑरेंज फ्लेवर मिलाकर बनाया जाता है. फिर उसे ठंडा करके मलाई और कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता डालकर बोतल में भरकर फ्रिज में रखा जाता है. जिससे ये गाढ़ा और क्रीमी बन जाता है. वहीं ड्राई फ्रूट पंजाबी आइसक्रीम के लिए केला, संतरा, आम और अंगूर का स्मूद पेस्ट बनाकर उसमें गाढ़ा दूध या क्रीम फेंटकर ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं और फ्रीजर में जमाकर ऊपर से रंगीन चेरी और ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है. ग्राहक अमन बताते है कि ऑथेंटिक फलों से बनी ये आइसक्रीम गोरखपुर में बेहद खास है और कई लोग सिर्फ इसका स्वाद लेने ही आते है. सबसे अच्छी बात ये है कि कम सामान और आसान प्रक्रिया से इसे घर पर भी बनाया जा सकता है जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ शुद्धता के लिहाज से भी बेहतर है और गर्मी में परिवार के साथ पंजाबी स्वाद का पूरा मजा देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment