मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक ट्रिपल मर्डर का दोषी हनी दुबे ने तब पुरे पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी, जब वह पैरोल पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा। हनी दुबे को पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन वह बाहर निकलने के बाद लौटा ही नहीं। इसके बाद जैसे-तैसे हनी दुबे गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा, लेकिन कुछ ही देर में वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसने पूरे महकमे की टेंशन बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं से उसका सुराग नहीं मिल रहा था। मगर जिसे पुलिस पूरे शहर में ढूंढ रही थी, वो बहोड़पुर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बंद मकान में छिपा था और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कैदी को धर दबोचा।

पुलिस हिरासत से भागा कैदी, मचा हड़कंप

गुना का कुख्यात सीरियल किलर हनी दुबे, गुरुवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, वो भी तब जब पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसका पता लगाया था और हिरासत में लिया था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस जिसे पूरे शहर में तलाश रही थी, वह बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बंद मकान के चौकीदार रूम में छिपकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जैसे ही मकान का ताला खुला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को दोबारा बहोड़ापुर थाने लाया गया है।

मां के साथ मिलकर तीन लोगों की कर दी थी हत्या

गुना के कुख्यात सीरियल किलर हनी दुबे ने अपनी मां के साथ मिलकर साल 2017 में तीन युवकों हेमंत मीणा, लोकेश लोधा और ऋतिक नामदेव की हत्या कर उनके शव जला दिए थे। तीनों हत्याओं के मामले में दोषी पाए जाने के बाद हनी दुबे आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। आजीवन कारावास की सजा काट रहे हनी दुबे को हाल ही में पैरोल मिली थी, मगर पैरोल खत्म होने के बाद वो केंद्रीय जेल ग्वालियर वापस नहीं लौटा। जेल प्रशासन की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने उसे गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया था। लेकिन, जब पुलिस उसे एफआरवी वाहन से केंद्रीय जेल लेकर जा रही थी, तभी वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया।

सूने घर में छुपा था हनी

इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों का पुलिस बल उसकी तलाश में जुट गया। पुलिस लगातार इलाके की घेराबंदी कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। लेकिन, किसी को पता नही था कि हनी दुबे बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बंद मकान के चौकीदार रूम में छिपा हुआ है। वह वहीं से पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था।चार घण्टे बाद जैसे ही मकान का ताला खुलवाया गया,पुलिस ने घेराबंदी कर हनी दुबे को दबोच लिया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहोड़ापुर थाने लाया गया,जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे केंद्रीय जेल ग्वालियर भेजा जाएगा।

(ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः पत्नी ने पूर्व पति संग रची थी पति की हत्या की साजिश, एक साल बाद गुजरात से दोनों गिरफ्तार, सामने आई वजह





Source link

Write A Comment