Last Updated:
Recipe: अक्सर घरों में बचा हुआ सामान यूं ही पड़ा रह जाता है, लेकिन थोड़ी सी कलाकारी और सही सोच से इन्हीं चीजों से एक स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है. आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो पूरी तरह घर में उपलब्ध बचे हुए सामान से बनाई गई है और स्वाद में भी किसी मिठाई से कम नहीं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री जैसे मैदा, सूखे मेवे, नारियल, चीनी (बूरा), दूध पाउडर और गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी आमतौर पर हर घर में मिल ही जाते हैं. अगर दूध पाउडर उपलब्ध न हो तो इसे आसानी से छोड़ा भी जा सकता है. आइए जानें इसे बनाने की विधि.
सबसे पहले एक बाउल में मैदा लिया जाता है. फिर उसमें पहले से पीसे हुए सूखे मेवे जैसे बादाम और नारियल डाले जाते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बुरा या चीनी मिलाई जाती है. अगर चाशनी कम होती है तो मिठास के लिए थोड़ी चीनी और डाली जाती है. इसके बाद इसमें दूध पाउडर मिलाया जाता है, जिससे मिश्रण और अच्छा बनता है.
अब इस मिश्रण में गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी डाली जाती है और आटा गूंथा जाता है. ध्यान रखा जाता है कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नरम. इसे उसी तरह गूंथा जाता है जैसे मिठाई बनाने के लिए आटा तैयार किया जाता है.
तैयार मिक्सचर से छोटी-छोटी बॉल जितनी टिक्की या बॉल्स बना लें. इसके बाद दूसरी तरफ से एक पैन में तेल या घी गरम करें. जब तक घी और तेल अच्छे से गरम न हो जाएं, तब तक इन्हें फ्राई करने के लिए न डालें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जैसे ही तेल थोड़ा गर्म हो जाए, गैस की आंच धीमी कर दें इसके बाद, इसमें तैयार मिक्सचर की टिक्की या बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. याद रखें कि इस मिक्सचर को बीच-बीच में चेक करते रहें ताकि ये जले नहीं. जब ये अच्छे से पक जाएं तो इन्हें निकाल लें.
इस आसान तरीके से घर में ही एक नई और स्वादिष्ट मिठाई तैयार हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें कोई नई चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, सब कुछ घर में ही मिल जाता है.