होमफोटोलाइफ़फूड

घर के मसाले, तंदूर का स्वाद और कम कीमत… आगरा का ये पनीर टिक्का है बेहद खास

Last Updated:

आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. शहर के शास्त्रीपुरम में मिलने वाला तंदूरी पनीर टिक्का अपने खास स्वाद, घर के मसालों और तंदूर में पकाने के अंदाज की वजह से लोगों की पसंद बना हुआ है.

Agra Street Food: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने विशेष स्ट्रीट फ़ूड के लिए आस-पास बेहद प्रसिद्ध माना जाता है. आगरा में अलग-अलग तरह के व्यंजन लोगों को काफी पसंद आते हैं. ताजनगरी में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग प्रकार का स्ट्रीट फ़ूड मिलता है, जिसे खाने दूर-दराज से लोग खींचे चले आते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष स्ट्रीट फ़ूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लोग दीवाने हुए जा रहे हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आगरा के मशहूर तंदूरी पनीर टिक्का की, जिसे खाने के लिए लोग शाम होते ही लाइन में लग जाते हैं. आगरा के शास्त्रीपुरम के पास स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के पास मशहूर तंदूरी पनीर टिक्का की दुकान है. यहां ग्राहकों को स्पेशल तंदूरी पनीर टिक्का मिलता है. यहां बनने वाला पनीर टिक्का घर के मसालों से बनकर तैयार होता है और इन्हें तंदूर में पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कम रेट और उच्च क्वालिटी होने के कारण यहाँ लोग खाने के लिए खींचे चले आते हैं.

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के पास आगरा की मशहूर तंदूरी पनीर टिक्का की दुकान है. यहां पर स्पेशल तंदूरी पनीर टिक्का मिलता है. यहां के दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि वह अपने फ़ूड के साथ क्वालिटी में कोई भी समझौता नहीं करते हैं और यही कारण है कि दूर-दराज तक से ग्राहक उनके पास खिंचा चला आता है. उन्होंने बताया कि आगरा के कोने-कोने से कस्टमर उनके पास खाने के लिए आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार ने यह भी कहा कि वह बाजार से कभी मसाले नहीं खरीदते हैं, सभी मसाले घर के कुटे हुए इस्तेमाल किए जाते हैं. शुद्ध मसालों और साफ-सफाई के साथ इसे बनाया जाता है, जिस कारण ग्राहक यहां आता है. उन्होंने कहा कि तंदूर में इसे करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. आजकल कई लोग गैस आदि पर इसे पकाते हैं, लेकिन वह स्वाद नहीं आ पाता जो हम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही कुछ वजहें हैं जो लोग उनके पास खाने के लिए आते हैं.

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के पास आगरा की मशहूर तंदूरी पनीर टिक्का की दुकान है. यहां के दुकानदार ने दावा किया कि वह सबसे कम रेट और उच्च क्वालिटी का पनीर टिक्का बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सैकड़ों लोग उनके पास पनीर टिक्का खाने के लिए आते हैं. दुकानदार ने बताया कि एक प्लेट पनीर टिक्का की रेट महज 250 रुपये है.

उन्होंने कहा कि इस प्लेट में बड़े-बड़े पनीर के 6 पीस होते हैं और इसके अलावा तंदूर में पका हुआ टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च भी होती है. उन्होंने कहा कि इसे हरी चटनी और सॉस के साथ ग्राहक को दिया जाता है. उन्होंने कहा कि यह लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि सुबह से ही फोन आदि के माध्यम से ऑर्डर बुक हो जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment