Last Updated:

Moong Dal Popcorn Recipe: मूंग दाल से बना यह ‘पॉपकॉर्न’ न केवल क्रिस्पी और स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर है, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखता है. चलिए जानते हैं बनाने का आसान तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘मूंग दाल पॉपकॉर्न’

How To Make Moong Dal Popcorn At Home : शाम होते ही जब हल्की वाली भूख लगती है, तो अक्सर हमारा मन कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का करता है. ज्यादातर हम बाजार के चिप्स या अनहेल्दी फ्राइड स्नैक्स उठा लेते हैं, जो स्वाद में तो अच्छे लगते हैं पर सेहत के लिए भारी पड़ जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ‘मूंग दाल पॉपकॉर्न‘ ट्राई किया है? जी हां, वही पीली मूंग दाल जिसे हम रोज खाते हैं, उसे आप एक शानदार हाई-प्रोटीन स्नैक में बदल सकते हैं. यह घर पर सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है और यकीन मानिए, इसका क्रंच और स्वाद आपको बाजार के जंक फूड की याद भुला देगा. तो चलिए, बिना किसी गिल्ट के मंचिंग करने के लिए तैयार हो जाइए!

मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने की विधि- 

आवश्यक सामग्री
पीली मूंग दाल: ½ कप
तेल: 1-2 बड़े चम्मच (शैलो फ्राई करने के लिए)
पानी: दाल भिगोने के लिए
मसाले: स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच चाट मसाला या भुना जीरा पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर.

बनाने की आसान विधि (Step-by-Step)-

1. दाल को भिगोएं:
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और इसे पर्याप्त पानी में 6-8 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें. अच्छी तरह भीगी हुई दाल बेहतर तरीके से ‘पॉप’ होती है और क्रिस्पी बनती है.

2. सुखाना है जरूरी:
भीगी हुई दाल का सारा पानी निकाल दें और इसे एक साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला दें. इसे 30-40 मिनट तक हवा में सूखने दें जब तक कि इसकी ऊपरी नमी खत्म न हो जाए. सूखने से दाल तेल में चटकती नहीं है.

3. पैन गरम करें:
एक भारी तले की कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. तेल तैयार है या नहीं, यह जांचने के लिए एक दाल का दाना डालें; यदि वह तुरंत ऊपर आ जाए, तो तेल तैयार है.

4. ऐसे बनाएं पॉपकॉर्न:
गरम तेल में थोड़ी मात्रा में भीगी हुई दाल डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से ढक दें. दाल पॉपकॉर्न की तरह फूलने लगेगी. समान रूप से पकाने के लिए पैन को धीरे से हिलाते रहें.

5. तड़का और सर्विंग:
जब चटकने की आवाज कम हो जाए, तो आंच बंद कर दें और दाल को बाहर निकाल लें. गरम दाल पर तुरंत नमक और मसाले छिड़कें ताकि वे अच्छी तरह चिपक जाएं.

मूंग दाल पॉपकॉर्न का असली मजा गरमा-गरम और ताज़ा खाने में ही है. आप इसे अपनी शाम की चाय के साथ या मूवी टाइम स्नैक के रूप में ले सकते हैं. हालांकि इसे ताज़ा खाना सबसे अच्छा है, लेकिन आप इसे एक दिन के लिए एयरटाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते हैं.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment