Chicken Pulao Recipe: बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम, खुशबूदार और सुकून देने वाला खाने का मन करता है. ऐसे समय के लिए ‘चिकन यखनी पुलाव’ एक बेहतरीन विकल्प है. कश्मीरी और उत्तर भारतीय खान-पान में मशहूर यह डिश चिकन यखनी, बासमती चावल और हल्के मसालों का इस्तेमाल करके बनाई जाती है. इसकी खासियत यह है कि कम मसालों के इस्तेमाल के बावजूद इसका स्वाद बहुत ही शानदार होता है. आइए इसे घर पर बनाने की एक आसान रेसिपी जानते हैं…

सामग्री
500 ग्राम चिकन, 2 कप बासमती चावल, 1 बड़ा प्याज, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 कप दही, 2 तेजपत्ते, 4 हरी इलायची, 4 लौंग, दालचीनी का 1 टुकड़ा, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2-3 हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच घी या तेल, स्वादानुसार नमक, सजाने के लिए ताज़ा हरा धनिया और पुदीने की पत्तियां.

बनाने का तरीका

1. रेस्टोरेंट जैसा चिकन यखनी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले, चिकन को पानी में तेजपत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी और थोड़ा नमक डालकर पकाएं. जब चिकन अच्छी तरह पक जाए, तो उसे निकालकर अलग रख लें बचे हुए पानी (यखनी) को छानकर अलग रख लें.

2. इसके बाद, एक गहरे बर्तन में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ मिनट तक पकाएं. दही डालें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को अच्छी तरह भूनें.

3. पका हुआ चिकन डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं. भीगे हुए चावल को धीरे से मिलाएं. बचा हुआ पानी (यखनी) डालें. आम तौर पर, 2 कप चावल के लिए लगभग 3½-4 कप पानी काफी होता है, हालांकि चावल के प्रकार के आधार पर मात्रा थोड़ी अलग हो सकती है. स्वादानुसार नमक डालें और मध्यम आंच पर पकाएं.

4. जब ज़्यादातर पानी सूख जाए, तो बर्तन को ढक दें और धीमी आंच पर (दम पर) 10-15 मिनट तक पकाएं. आखिर में, आंच बंद कर दें और पुलाव को ढका हुआ ही 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें.

ऐसे करें सर्व
गरमा-गरम चिकन यखनी पुलाव को रायते, सलाद, पुदीने की चटनी या अंडों के साथ परोसें। बारिश के मौसम में, यह कॉम्बिनेशन खाने का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment