Last Updated:

Chilli Paste Recipe: खाने में ताखीपन हो तो स्वाद डबल हो जाता है. काफी लोग हर चीज में अधिक मिर्च डालना पसंद करते हैं. मार्केट में कई तरह के चिली पेस्ट मिलते भी हैं, लेकिन घर का बना चिली पेस्ट ना सिर्फ हाइजीनिक है, बल्कि टेस्टी भी. चिली पेस्ट की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. आप 5 मिनट में चिली पेस्ट बनाकर स्टोर कर सकते हैं और जब जरूरत पड़े यूज कर सकते हैं. जानिए, चिली पेस्ट बनाने की ईजी रेसिपी.

Zoom

होममेड चिली पेस्ट

Chilli Paste Recipe: काफी लोगों को तीखा खाना बहुत पसंद होता है. वे अपनी सब्जी, चिकन, मटन को भी अधिक तीखा बनाने के लिए हर तरह की मिर्च डालते हैं. कुछ लोग तो लाल सूखी मिर्च का पेस्ट भी बनाकर रख लेते हैं और उसका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करते हैं. मार्केट में भी अब कई तरह के चिली पेस्ट मिलते हैं. हालांकि, ये महंगे होते हैं. ऐसे में आप चाहें तो चिली पेस्ट घर पर ही बनाकर रख सकते हैं. आपको चिली पेस्ट बनाने की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर अपने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट में बता रहे हैं. इस चिली पेस्ट में आपको तीखे स्वाद और तीखेपन का सही बैलेंस मिलेगा. ताज़ी मिर्च, लहसुन और रसोई में आसानी से मिलने वाली सामग्री से बनी यह चिली पेस्ट आप नूडल्स, फ्राइड राइस, स्टर-फ्राई, सैंडविच और अन्य व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने में यूज कर सकते हैं. इस चिली पेस्ट को आप आसानी से घर पर बनाकर स्टोर कर सकते हैं. जानिए होममेड चिली पेस्ट की रेसिपी और इसमें डाली जाने वाली सामग्री के बारे में…

चिली पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

मिर्च के फ्लेक्स – 1/2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 कप
लहसुन, बारीक कटा हुआ – 5 बड़े चम्मच
अदरक, बारीक कटा हुआ – 2 बड़े चम्मच
तिल – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 1.5 बड़े चम्मच
सोया सॉस – 1/4 कप
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
तेल – 2 कप

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment