Last Updated:

नारियल के लड्डू खाने के शौकीन हैं? घर पर बनाएं हलवाई जैसे स्वादिष्ट कोकोनट लड्डू. इसके लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी. बोकारो के शेफ ने इसकी आसान रेसिपी बताई है. कम समय में बनने वाले इन लड्डुओं का स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

बोकारोः अगर आप आने वाले त्योहारों में कुछ मीठा और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो कोकोनट लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि इसे खाने के बाद आपको बाजार के नारियल लड्डू का स्वाद भी फीका लग सकता है. ऐसे में बोकारो के शेफ देवाशीष ने घर पर आसानी से कोकोनट लड्डू तैयार करने की आसान रेसिपी साझा की है.

कोकोनट लड्डू के लिए सामग्री

  • कोकोनट लड्डू बनाने के लिए घी, कोकोनट पाउडर, दूध और चीनी की जरूरत पड़ती है.

ऐसे बनाएं कोकोनट लड्डू
सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर उसे अच्छी तरह गर्म कर लें. इसके बाद इसमें 4 कप कोकोनट पाउडर डालें और धीमी आंच पर करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए हल्का भूनें ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा न बदले.

अब इसमें दूध डालकर कोकोनट पाउडर के साथ अच्छी तरह मिक्स करें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि यह कढ़ाई में चिपके नहीं. जब दूध और नारियल अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें 1 कप चीनी डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स करें.

जब मिश्रण अच्छी तरह पककर गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें और मिश्रण जब संभालने लायक हो जाए तो हाथों पर हल्का घी लगाकर इसके गोल-गोल लड्डू तैयार करें.

परिवार और दोस्तों को परोसें
आखिर में तैयार लड्डुओं को सूखे नारियल के बुरादे में अच्छी तरह लपेट दें. इससे लड्डू देखने में भी आकर्षक लगेंगे और इनमें नारियल का स्वाद और बढ़ जाएगा. अब आप इन स्वादिष्ट कोकोनट लड्डुओं को त्योहार पर परिवार और दोस्तों को परोस सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment