Last Updated:
Madhubani Aaloo Bomb Recipe: मधुबनी का 100 साल पुराना बैजू बम अपने खास आलू बम के लिए पूरे मिथिला में प्रसिद्ध है. इसके आलू के बीच भरे सीक्रेट मसाले (चना दाल, लहसुन, मसाले) इसे बेहद स्वादिष्ट बनाते हैं. लोग 70-80 किमी दूर से खाने आते हैं, और इसकी प्रतिदिन 10,000 से अधिक की बिक्री होती है.
चटपटा और कुछ नया डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो आप मधुबनी का बैजू बम जरूर खाए. बस नाम बतायेगे तो प्रसिद्ध दुकान के कारण दूर दराज किसी से भी पूछ लेंगे तो आपको वहां का लोकेशन बता देगा .स्वाद ऐसा होता है कि खाने के लिए यहां पर लोग घंटा भर लाइन में लगते हैं .यहां पर खास सीक्रेट मसाला होता है जिसकी वजह से बाजू बम और ज्यादा फेमस है.
100 साल पुरानी दुकान बैजू बम नाम दुकानदार भी लज़ीज के कारण लोगों ने ही आलू बम दुकान का नाम बैजू बम रख दिया.लगभग 100 वर्ष दादा बैजू साह शुरू किए जिसे पिता ने चलाया अब पोते दुकान चला रहे हैं .लोगों ने बैजू साह के नाम पर बैजू बम रख दिया. इतना प्रसिद्ध है कि शाम के समय अरेर बीचला छला चौक 70-80 किलोमीटर दूर से भी लोग खाने आते हैं.
आलू बम के बीच भरा खास मसाला होता है ,वैसे आमतौर पर बेसन में आलू भरा जाता है लेकिन यहां पर आलू की फीलिंग के बीच में एक खास मसाला होता है ,जिसमें चना दाल भिगोकर नमक , मिर्च, हल्दी, धनिया, बहुत सारा लहसुन और गर्म मसाले को फ्राई करते है. आलू के बीच इस चटपटी मसाला की फीलिंग भरी जाती है जिस वजह से यह और ज्यादा फेमस है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बैजू शाह तो अब नहीं है, लेकिन उनके पोते यह दुकान आज भी उसी आगे से झोपड़ी वाली जगह में चलाते हैं . कहते हैं कि शाम 4:00 से यह दुकान रात के 8:00 तक चलती है और 4 घंटे में लगभग 10000 पीस से अधिक की बिक्री हो जाती है. खास मौके पर तो और भी ज्यादा यह बिक्री होती है, लोग ऑर्डर देकर मांगते है.
बैजू बम एक कीमत ₹20 आते हैं और साथ में थोड़ा स मुरही खानें को मिलता है, जिसे एक खाने से शाम का नाश्ता पूरा हो जाता है. आलू बम मिट्टी के चूल्हे पर कोयले का आग और लोहे की कड़ाई में तेल में डीप फ्राई बैजू बम एक बार खा लिए तो बार बार खानें का मन करेगा, क्योंकि स्वाद बेहद तीखी और लज़ीज़ होता है.
इतना फेमस बैजू बम दुकान है कि मैथिली के कई गीतों में भी इसका जिक्र है. मिथिला के प्रसिद्ध व्यंजन में जिक्र होती है .लोग बहुत दूर-दूर से खाने आते है साथ ही पैक करा कर ले जाते हैं. पारंपरिक तरीके से बनने के कारण काफी स्वादिष्ट और फेमस है.