Last Updated:
Paneer khurma Recipe: झारखंड और बिहार में पनीर खुरमा एक लोकप्रिय पारंपरिक मिठाई है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. बोकारो के शेफ देवाशीष ने पनीर खुरमा बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स साझा किया है, जिसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर खुरमा तैयार कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर ,250 ग्राम चीनी, ढाई कप पानी , इलायची के कुछ दाने लेना है. जहां सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. इसके बाद कुकर में 250 ग्राम चीनी और ढाई कप पानी डालें।
इसमें पनीर के क्यूब्स डाल दें. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इलायची के कुछ दाने भी डाल सकते हैं. अब कुकर को बंद करके करीब 30 मिनट तक पकाएं और पनीर को हल्का सुनहरा रंग आने दें.
वहीं, दुसरे चरण में अब तैयार पनीर खुरमा की चाशनी को अच्छी तरह छान लें. ताकि अतिरिक्त सामग्री अलग हो जाए. इसके बाद चाशनी को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं और पैन में तैयार चाशनी के अंदर पनीर के क्यूब्स डालें।
Add News18 as
Preferred Source on Google
हल्के हाथ से मिलाएं कुछ देर धीमी आंच पर पकाने के बाद पनीर खुरमा तैयार हो जाएगा और कुछ घंटे बाद इसे सुखाकर पनीर खुरमा का आनंद ले सकते है. इस आसान विधि की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट पनीर खुरमा तैयार कर सकते हैं.
इसे बनाकर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस स्वादिष्ट और लाजवाब डिश का स्वाद चखा सकते हैं. इसे खाने के बाद आपकी हर कोई तारीफ करेगा. यह बनाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लेती है. इसलिए बिहार-झारखंड के लोगों की ये पसंदीदा मिठाई मानी जाती है.