होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर मलाईदार राजभोग आइसक्रीम, बाजार वाली भी लगेगी फीकी, देखें आसान रेसिपी

Last Updated:

राजभोग आइसक्रीम एक शाही और मलाईदार डेजर्ट है, जिसे आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं. दूध, मावा, केसर और ड्राई फ्रूट्स से तैयार ये आइसक्रीम स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी लगती है और गर्मियों में हर किसी को खूब पसंद आती है.

गर्मियों का मौसम आते ही कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन बार-बार करता है, ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की आइसक्रीम या कुल्फी खरीदकर खाते हैं, लेकिन बाहर मिलने वाली कई चीजों में ज्यादा चीनी, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है.

अगर आप भी घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसा हो, लेकिन ज्यादा फ्रेश और भरोसेमंद हो, तो राजभोग आइसक्रीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. राजभोग आइसक्रीम अपने गाढ़े स्वाद, मलाईदार टेक्सचर और ड्राईफ्रूट्स की रिचनेस के लिए काफी पसंद की जाती है.

इसमें केसर, इलायची, मावा और दूध का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे बेहद खास बना देता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे इंग्रीडिएंट या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ कुछ आसान चीजों से आप घर में ऐसी आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी खुश हो जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप इस बार गर्मियों में कुछ अलग और शाही मिठाई ट्राय करना चाहते हैं, तो ये आसान राजभोग आइसक्रीम रेसिपी जरूर बनाएं. सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालें. तेज आंच पर दूध को उबाल आने तक पकाएं. जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, गैस की आंच धीमी कर दें.

अब दूध को लगातार धीमी आंच पर पकाते रहें. बीच-बीच में चलाना जरूरी है, ताकि दूध नीचे से जले नहीं. कड़ाही के किनारों पर जो मलाई जमती रहे, उसे खुरचकर दूध में मिलाते रहें. यही ट्रिक आइसक्रीम को दानेदार और बाजार जैसी बनाती है. करीब 20 से 25 मिनट में दूध आधा रह जाएगा और काफी गाढ़ा दिखने लगेगा.

अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें, अगर मावा नहीं है, तो मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके बाद स्वाद के हिसाब से चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं. इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं, ताकि सारी चीजें दूध में अच्छी तरह घुल जाएं. अब भीगे हुए केसर वाला दूध डालें.

इसके साथ इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राईफ्रूट्स भी मिला दें. थोड़ा ड्राईफ्रूट्स ऊपर से सजाने के लिए बचाकर रखें. कॉर्नफ्लोर को ठंडे दूध में घोलकर धीरे-धीरे मिश्रण में डालें. ध्यान रखें कि लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. इससे कुल्फी और ज्यादा क्रीमी बनेगी.

करीब 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण काफी गाढ़ा और स्मूद हो जाएगा. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड या पेपर कप में भरें. ऊपर से बचे हुए ड्राईफ्रूट्स डाल दें. मोल्ड को एल्युमिनियम फॉयल से कवर करें और आइसक्रीम कप को ढक्कन लगाकर बंद कर दें.

इससे आइसक्रीम अच्छे से सेट होगी और बर्फ के क्रिस्टल भी नहीं बनेंगे. अब इसे 7 से 8 घंटे या पूरी रात डीप फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. जब आइसक्रीम पूरी तरह जम जाए, तो मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए हल्के गुनगुने पानी में डिप करें. इससे आइसक्रीम आसानी से बाहर निकलेगी.

ऊपर से थोड़ा पिस्ता या केसर डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें. इसका स्वाद इतना शानदार लगता है कि एक बार खाने के बाद बाजार की आइसक्रीम फीकी लगने लगेगी. घर पर बनी राजभोग आइसक्रीम में आप अपनी पसंद के हिसाब से चीनी और ड्राईफ्रूट्स डाल सकते हैं.

इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता और इसका स्वाद भी ज्यादा फ्रेश लगता है. बच्चों के लिए भी ये एक अच्छा समर डेजर्ट बन सकता है. अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह शाही आइसक्रीम आपके डिनर या फैमिली पार्टी का स्टार डेजर्ट बन सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment