Last Updated:
Pahadi Chaunsa Dal Recipe : उत्तराखंड की मशहूर चौंसा दाल का स्वाद अगर आपने एक बार चखा है, तो इसे घर पर बनाने का मन जरूर करेगा. काली उड़द दाल से बनने वाली यह पारंपरिक पहाड़ी दाल स्वाद के साथ प्रोटीन से भी भरपूर मानी जाती है. इसे खास बनाने के लिए दाल को पहले दरदरा पीसकर भुना जाता है. अगर आप रोज की साधारण दाल से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान चौंसा दाल आपके लंच या डिनर को खास बना सकती है.
चौंसा दाल बनाने के लिए उड़द दाल को पहले दरदरा पीसकर भून लिया जाता है.
Pahadi Chaunsa Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल खाकर बोर हो चुके हैं और खाने में कुछ अलग, स्वादिष्ट और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की मशहूर चौंसा दाल बना सकते हैं. पहाड़ों के पारंपरिक खाने में दाल की यह रेसिपी अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसका स्वाद तब और बढ़ जाता है, जब इसे लोहे की कढ़ाई में पकाया जाए.
चौंसा दाल बनाने के लिए सामग्री-
(4 लोगों के लिए)
1 कप काली उड़द दाल, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 8-10 लहसुन की कलियां, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया और थोड़ी-सी हरी धनिया चाहिए. इसके अलावा 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच राई, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 2-3 सूखी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और 3-4 बड़े चम्मच आटा लें. जरूरत के हिसाब से पानी भी रखें.
ऐसे बनाएं पहाड़ी चौंसा दाल-
-सबसे पहले काली उड़द दाल को साफ करके मिक्सर में डालें और इसे बारीक पाउडर बनाने के बजाय दरदरा पीस लें. अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मोटा-मोटा कूट लें. इसमें साबुत धनिया और हरी धनिया डालकर एक बार फिर हल्का दरदरा कूट लें.
View this post on Instagram