Mozzarella Cheese Recipe: पिज्जा, पास्ता, पोटैटो बाइट्स आप खाते होंगे, तो उसमें सफेद चीज जरूर डाला जाता है. इसके बिना इन रेसिपीज में स्वाद ही नहीं आएगा. इसे मोजरेला चीज़ कहते हैं, जो अब मार्केट में भी हर जगह पैकेट में आपको मिल जाता होगा. लेकिन, ये काफी महंगा होता है. आप घर पर कई बार पिज्जा, पास्ता बनाने में इसका इस्तेमाल करते होंगे. आप इस मोजरेला चीज़ को घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको कई तरह की सामग्री नहीं चाहिए, बस दो सामान की जरूरत पड़ेगी. एक दूध और दूसरा सिरका. जी हां, आप सिर्फ 40 मिनट में इन दो सामग्री से ही मार्केट जैसा मोजरेला चीज़ बना लेंगे. इसकी रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल MasterChef Pankaj Bhadouria पर. तो आप भी इस वीडियो को देखकर बनाएं घर पर ही मोजरेला चीज़.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment