Last Updated:

अगर आपका मन कुछ खट्टा, मसालेदार और झटपट बनने वाला खाने का है, तो मसाला अंगूर की यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. अंगूर की मिठास और मसालों का चटपटा स्वाद मिलकर इसे बेहद टेस्टी बना देता है. खास बात यह है कि यह स्नैक सिर्फ 5 मिनट में आसानी से तैयार हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ चटपटा, खट्टा-मीठा खाने का मन है, तो मसाला अंगूर एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह रेसिपी सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद इतना मजेदार होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सभी इसे पसंद करते हैं. अंगूर की प्राकृतिक मिठास और मसालों का तीखा-खट्टा स्वाद मिलकर इसे बेहद टेस्टी बना देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती.

मसाला अंगूर बनाने के लिए सामग्री
2 कप हरे या काले अंगूर
1 छोटा चम्मच काला नमक
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
थोड़ी बारीक कटी पुदीना पत्तियां

ऐसे बनाएं मसाला अंगूर
सबसे पहले अंगूरों को अच्छी तरह धो लें और पानी पूरी तरह सूखने दें. अगर अंगूर बड़े हैं, तो उन्हें बीच से हल्का काट सकते हैं, लेकिन छोटे अंगूर पूरे ही इस्तेमाल करें. अब एक बड़े बाउल में अंगूर डालें.

इसके बाद इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च डालें. अब ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर सभी चीजों को हल्के हाथ से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि हर अंगूर पर मसाला अच्छी तरह चढ़ जाए.

पुदीना बढ़ाएगा स्वाद
अब आखिर में बारीक कटी पुदीना पत्तियां डालें. इससे मसाला अंगूर में ताजगी भरा फ्लेवर आता है और स्वाद और भी मजेदार हो जाता है. अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है, तो ऊपर से थोड़ी और लाल मिर्च या चाट मसाला भी डाल सकते हैं.

ठंडा करके खाने में लगता है ज्यादा स्वादिष्ट
मसाला अंगूर को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और भी ज्यादा मजेदार लगता है. गर्मियों में यह एक शानदार इंस्टेंट स्नैक की तरह काम करता है.

पार्टी स्नैक के लिए भी है परफेक्ट
अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या शाम को कुछ अलग खाने का मन हो, तो मसाला अंगूर जल्दी बनने वाला बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह भारी स्नैक्स की तुलना में हल्का भी महसूस होता है और खाने में काफी रिफ्रेशिंग लगता है.

स्वाद के साथ हेल्दी भी
अंगूर में पानी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी मानी जाती है. वहीं मसालों के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप कुछ चटपटा लेकिन जल्दी बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो मसाला अंगूर की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment