Last Updated:
Besan Bhurji Recipe: अगर घर में सब्जी नहीं है और कुछ झटपट स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बेसन भुर्जी बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी बेसन में पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. जहां कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर भूनें. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. फिर बेसन का घोल डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें. धीमी आंच पर बेसन अच्छी तरह पकने तक भूनें. अब ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. जहां गरमा-गरम बेसन भुर्जी को रोटी, पराठे या पूरी के साथ परोस कर खा सकते हैं.
बेसन की सब्जी और चीला तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी बेसन की भुर्जी ट्राई की है? यह कम समय में तैयार होने वाली स्वादिष्ट डिश है, जिसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है. बेसन और मसालों के सही मेल से तैयार यह भुर्जी रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. नाश्ते, लंच या डिनर में कुछ नया और झटपट बनाना हो तो बेसन भुर्जी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे. ( प्रतीकात्मक फोटो )
स्वादिष्ट बेसन भुर्जी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए 1/2 कप बेसन, 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा, 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, थोड़ी बारीक कटी धनिया पत्ती, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर लें. जहां घोल तैयार करने के लिए जरूरत के अनुसार पानी डालें. इसके बाद भुर्जी को हल्का फूला और नरम बनाने के लिए 2 चुटकी बेकिंग पाउडर भी डालें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
बेसन भुर्जी के मसाले को स्वादिष्ट बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मक्खन, 2 बड़े चम्मच तेल और 1/2 छोटा चम्मच जीरा लें। इसके अलावा 7-8 कटी लहसुन की कलियां, 1 हरी मिर्च, 1 इंच कटा अदरक, 1 बारीक कटा प्याज और 2 कटे टमाटर चाहिए. मसाले में 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला डालें. साथ ही 1 बड़ा चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच दही, नमक, पानी और ताजी धनिया पत्ती लें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, गेहूं का आटा, कसूरी मेथी, बारीक कटी धनिया पत्ती, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न बहुत गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला. तैयार घोल को 2-3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, ताकि उसमें हवा भर जाए और भुर्जी का टेक्सचर नरम बने. अब इसमें दो चुटकी बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद घोल को कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए. ( प्रतीकात्मक फोटो )
एक पैन में मक्खन और तेल गर्म करके जीरा डालें. फिर कटा लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले भूनें. एक बड़ा चम्मच बेसन डालकर लगातार चलाते हुए कच्ची खुशबू खत्म होने तक भूनें. इसके बाद कटे टमाटर और नमक डालें. थोड़ा पानी डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. टमाटर नरम होने पर दही डालकर करीब 2 मिनट पकाएं. अब तैयार बेसन बैटर पैन में डालकर बराबर फैलाएं. इसे तुरंत न चलाएं. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर करीब 2 मिनट पकाएं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
जब बेसन अच्छी तरह पक जाए और उसका टेक्सचर सेट हो जाए, तब करछी की मदद से इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें, ताकि यह भुर्जी जैसा दिखने लगे. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. अब इसमें पाव भाजी मसाला डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए. आखिर में ऊपर से ताजी कटी धनिया पत्ती डालें. तैयार गरमा-गरम बेसन भुर्जी को रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )