Last Updated:
बारिश की फुहारें, हरियाली और तीज-रक्षाबंधन जैसे त्योहारों का नाम आते ही जिस मिठाई की सबसे पहले याद आती है, वह है घेवर. सुनहरे रंग, जालीदार बनावट और रसीले स्वाद वाला घेवर सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और त्योहारों की मिठास की निशानी भी है. अगर आप इस खास मिठाई के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली की उन दुकानों के बारे में यहां की यह मिठाई प्रसिद्ध है.
दिल्ली में घेवर बनाने के लिए सबसे मशहूर दुकान है शगुन स्वीट्स. यह दिल्ली के शाहदरा में स्थित है. यहां का घेवर ना सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर के सभी हिस्सों में जाता है. यहां पर घेवर को कई प्रकार से बनाया जाता है, जो खाने में बेहद लाजवाब और स्वादिष्ट होता है. उनके यहां घेवर की जो कीमतें हैं वह भी माध्यम होती है, इसीलिए ज्यादातर लोग यहीं से घेवर खरीदना पसंद करते हैं.
दूसरी जो सबसे मशहूर घेवर के लिए मिठाई की दुकान है उसका नाम है हीरा स्वीट्स. जोकि लक्ष्मी नगर में है. लक्ष्मी नगर में मौजूद हीरा स्वीट्स यूं तो कई साल पुरानी है लेकिन इनका घेवर बेहद अनोखा और लाजवाब होता है. इनके बनाने का तरीका भी बहुत अलग है. इनका घेवर दिल्ली एनसीआर में बेहद खास माना जाता है और स्वाद इसका इतना अनोखा होता है कि मुंह में रखते ही है घेवर घुल जाता है.
घेवर के मामले में तीसरी मशहूर दुकान पुरानी दिल्ली में मौजूद है. इसका नाम है चैना राम सिंधी हलवाई. यह दुकान यूं तो अपनी अलग-अलग पारंपरिक मिठाई के लिए मशहूर है लेकिन यहां पर मिलने वाला घेवर सबसे खास है. यहां का घेवर भी लोगों को बहुत पसंद आता है. जिले आज भी पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. जो लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घेवर की चौथी मशहूर दुकान की बात करें तो उसका नाम है श्याम स्वीट्स. यह चांदनी चौक में ही मौजूद है. श्याम स्वीट्स का घेवर भी लोगों को काफी पसंद आता है. अगर आप घेवर खाने के शौकीन हैं तो श्याम स्वीट्स पर भी जा सकते हैं. इनका घेवर भी स्वाद में हर दूसरी मिठाई की दुकान से अलग ही मिलेगा इसलिए दूर-दूर से उनके यहां घेवर खरीदने लोग आते हैं.
पांचवी ऐसी मिठाई की दुकान है जो अपने हर एक आइटम के लिए पूरे देश भर में मशहूर है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी यहां पर जाकर मिठाई खाना और यहां के हर एक आइटम का स्वाद लेना पसंद करते हैं. अगर बात करें यहां की घेवर की तो यहां का घेवर भर भी दूर-दूर तक मशहूर है. इनका घेवर देश के हर एक कोने में जाता है. इस मिठाई की दुकान का नाम है बंगाली स्वीट्स जोकि साउथ एक्सटेंशन में मौजूद है और लोग भी इसे काफी पसंद करते हैं.
इसके अलावा दिल्ली का बीकानेर वाले को तो हम सभी जानते हैं. बीकानेर और हल्दीराम में भी इन दिनों घेवर की मिठास और इसकी खुशबू खूब लोगों को पसंद आ रही है. अगर आप बीकानेर और हल्दीराम के दीवाने हैं तो दिल्ली में मौजूद उनके शोरूम पर जाकर घेवर का स्वाद ले सकते हैं. आपको बता दें कि घेवर राजस्थान की ही मिठाई मनाई जाती है. जो अब पूरे देश भर में फैल चुकी है. ऐसे में हल्दीराम और बीकानेर वाले के पास सबसे बेस्ट आइटम मौजूद होते हैं.