हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी टनल में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब पौने 8 बजे टनल के अंदर दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद टनल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसे की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। दुर्घटना के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाकर यातायात को सामान्य करने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों ट्रकों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
कपिल ठाकुर की रिपोर्ट
ये खबर अपडेट हो रही है….