Last Updated:
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सुबह का नाश्ता सिर्फ चाय और बिस्किट तक सीमित नहीं है. यहां लोग दिन की शुरुआत गर्मागर्म आलू और दाल की कचौड़ियों से करना पसंद करते हैं. शहर की गलियों में सुबह होते ही कचौड़ी की दुकानों पर भीड़ लग जाती है और लोग सब्जी-रायते के साथ इसका स्वाद लेते नजर आते हैं.
फिरोजाबाद. सुबह के नाश्ते की बात की जाए तो लोग चाय, नमकीन और जूस ही पसंद करते हैं, लेकिन यूपी के फिरोजाबाद में लोग सुबह नाश्ते में कचौड़ियां खाना पसंद करते हैं.
वही कचौड़ियों का नाश्ता फिरोजाबाद का फेमस लोकल फूड है. सुबह होते ही दुकानों पर कचौड़ियां बनना शुरू हो जाती है और लोग खाने के लिए आने लगते हैं. वही इन कचौड़ियों को काफी टेस्टी बनाया जाता है, जिसे एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जरूर आते हैं.
फिरोजाबाद में लोग सुबह नाश्ते में कचौड़ियां खाना पसंद करते हैं. कचौड़ियों की दुकान करने वाले राजू ने लोकल 18 को बताया कि उनके यहां 35 साल से कचौड़ियों का काम हो रहा है. फिरोजाबाद में कचौड़ियों का नाश्ता काफी फेमस है, लोग सुबह होते ही नाश्ते के लिए आना शुरू हो जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वही उन्होंने बताया कि उनके यहां दो तरह की कचौड़ियां तैयार होती हैं. जिनमें आलू और दाल की कचौड़ियां हैं, इसके साथ ही खाने के लिए आलू की सब्जी और रायता भी दिया जाता है. उनकी कचौड़ियों की खास बात यह कि वह शुद्ध मसालों से खाने का आइटम तैयार करते हैं. जिससे इनका स्वाद बेहद अलग होता है. उनके यहां आने वाले लोग एक बार खाकर दोबारा जरूर आते हैं.
कचौड़ियों का स्वाद लेने आए ग्राहक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद में लोग सुबह नाश्ते के रूप में कुछ खाना पसंद करते हैं, तो वो आलू और दाल की कचौड़ियां हैं. ये कचौड़ियां इतनी फेमस है कि शहर में सैकड़ों दुकानों पर ये बनाई जाती है.
वही इनको खाने के लिए भी सुबह होते ही भीड़ लगती है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि इन कचौड़ियों की कीमत भी बेहद कम है. सिर्फ 12 रु में ये कचौड़ी खाने को मिलती है. सुबह से लेकर दोपहर तक लोग खूब कचौड़ियों का नाश्ता करते हैं.