सफेद बालों की समस्या से परेशान लोग कोई न कोई नेचुरल उपाय खोजते रहते हैं जिससे बालों को बिना केमिकल के काला बनाया जा सके। सफेद बालों को काला बनाने के लिए मार्केट में कई तरह के हेयर कलर मिलते हैं। इन हेयर कलर से कुछ समय के लिए तो बाल सफेद हो जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे काले बाल भी सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए चाय पत्ती, करी पत्ता, कलौंजी और हल्दी का ये उपाय कर सकते हैं। इससे बालों को नेचुरली काला बनाने का दावा किया जा रहा है। आइये जानते हैं इस इंस्टेंट नेचुरल हेयर डाई को बनाने का तरीका क्या है?
नेचुरल हेयर डाई कैसे बनाएं?
-
2 चम्मच चाय की पत्ती, 1 बादाम, 1 टेबल स्पून कलौंजी, अब एक लोहे की कड़ाही या तवा लें और उसमें ये सारी चीजें डाल दें।
-
अब आधा कप पानी लें और उसमें इस पूरे मिश्रण से 1 चम्मच पानी में डाल दें, ध्यान रखें आपको बादाम इसमें नहीं डालना है। पानी को आधा रहने तक उबालें और छानकर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
-
अब जो कड़ाही में मिश्रण है उसे धीमी आंच पर भून लें, जब रंग हल्का काला सा हो जाए तो इसमें 1 चम्मच भरकर हल्दी मिला दें। हल्दी को भी चलाते हुए भून लें। इसमें 2 मुट्ठी सूखे करी पत्ता डाल दें। आप ताजा करी पत्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्का भूनते रहें और जब सारी चीजें भुन जाएं तो कड़ाही को हटाकर साइड कर दें। जो बादाम कड़ाही में है उसे गैस की फ्लेम पर जला लें।
-
अब जले हुए बादाम से कड़ाही में रखी सारी चीजों को अच्छी तरह से जला लें। जब करी पत्ता और सारी चीजें अच्छी जल जाएं तो इन्हें ठंडा होने दें। अब सारी चीजों को हाथ से मसल लें और किसी बारीक छन्नी में छान लें। डाई का पाउडर बनकर तैयार है।
-
इससे एकदम काला कलर आएगा। अगर आप बालों को हल्का ब्राउन कलर करना है तो इसके लिए पाउडर में थोड़ा कोको पाउडर मिला लें। इस पाउडर में बहुत थोड़ा नारियल का तेल मिला दें।
-
इसे ब्रश की मदद से इस डाई को सफेद बालों पर लगा दें। इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आपके सफेद बाल इस डाई से एकदम काले हो जाएंगे। अब अगर आपके बालों में थोड़ा गंजापन आने लगा है तो इस डाई के पाउडर को कॉटन की मदद से उस जगह पर लगा लें। इससे बाल एकदम घने नजर आने लगेंगे।
-
बालों को धोने के लिए जो 1 चम्मच चाय पत्ती से घोल बनाया था उसमें शैंपू मिलाएं। इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और बालों को अच्छी तरह से वॉश कर लें। इससे आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे।