होमफोटोलाइफ़फूड

चारमीनार से जुबली हिल्स तक! हैदराबाद में यहां मिलती है सबसे शानदार हलीम

Last Updated:

Best Haleem in Hyderabad: अगर आप ऑफ-सीजन में असली हैदराबादी हलीम का स्वाद लेना चाहते हैं, तो शहर के ये 6 फूड स्पॉट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहाँ कहीं पारंपरिक मटन हलीम मिलती है, तो कहीं बजट फ्रेंडली चिकन हलीम का शानदार स्वाद मिलता है. जुबली हिल्स, चारमीनार, टोलीचौकी और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट जैसी जगहों पर मौजूद ये रेस्टोरेंट्स स्वाद, क्वालिटी और बेहतरीन सर्विस के लिए काफी लोकप्रिय हैं. फूड लवर्स और युवाओं के बीच इनकी खास पहचान है. ऑफ-सीजन में भी यहाँ हलीम का वही असली और दमदार स्वाद मिलता है, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं.

हैदराबाद की पहचान घी से लथपथ, धीमी आंच पर पकी हलीम से है. अक्सर रमज़ान के बाद पिस्ता हाउस और शाह घौस जैसे बड़े नाम इसका इंतज़ार अगले साल तक बढ़ा देते हैं. लेकिन पाक कला के प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट्स ने रमज़ान 2027 तक साल भर हलीम परोसने का ज़िम्मा उठाया है. पेश है ऑफ-सीजन में मटन और चिकन हलीम का लुत्फ उठाने के लिए टॉप 6 ठिकाने.

आबिदी का विरसा-ए-दक्कन की हलीम अपनी रेशेदार बनावट के लिए मशहूर है. यह बिल्कुल पारंपरिक तरीके से धीमी आंच पर पकाई जाती है. जुबली हिल्स जैसे प्रीमियम इलाके में होने के बावजूद यह स्वाद के मामले में पुराने शहर की याद दिलाता है. यह रोड नंबर 2, जुबली हिल्स पर है कीमत 300 रुपए के आस-पास है. यह ज़ोमैटो पर उपलब्ध है तो आप घर बैठे प्रीमियम मटन हलीम का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप मटन के बजाय चिकन हलीम के शौकीन हैं, तो यह टोलीचौकी का मिया नवाब सबसे हॉटस्पॉट है. यह बजट में है, और कॉलेज जाने वाले छात्रों और युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. यहां केवल चिकन हलीम ही मिलती है. यह मंडी किंग के सामने, टोलीचौकी पर मिलेगा. कीमत मात्र 120 रुपए से शुरू है. यह जगह स्वाद और किफायती दामों के लिए जानी जाती है, और रात में काफी भीड़ रहती है. छात्रों के लिए यह एक पसंदीदा फूड स्पॉट बन चुका है. यह स्वाद जरूर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मदीना होटल, हैदराबाद के इतिहास का एक हिस्सा है. चारमीनार के पास स्थित यह होटल दशकों से अपनी गुणवत्ता बनाए हुए है. ऑफ-सीजन में भी यहाँ हलीम का वही असली स्वाद मिलता है, जिसे पुराने हैदराबादी पसंद करते हैं. इसका स्थान पाथरगट्टी, चारमीनार है और कीमत 400 से 450 रुपए तक है. यह स्विगी और ज़ोमैटो पर आसानी से उपलब्ध है. यह आज भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है और हैदराबाद की पहचान माना जाता है. यहाँ का हलीम स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

होटल ग्रीनपार्क अपनी मिडनाइट बिरयानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन यहाँ की हलीम भी उतनी ही लाजवाब मानी जाती है. यह शहर की सबसे क्रीमी और स्मूथ हलीम में से एक है. अगर आप क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते, तो यहाँ जरूर जाएं. इसका स्थान बेगमपेट में है और कीमत करीब 600 रुपए है, जो एक लक्ज़री फूड अनुभव के लिए उपयुक्त मानी जाती है. यहाँ का स्वाद, प्रेजेंटेशन और सर्विस लोगों को खास अनुभव देते हैं. हलीम प्रेमियों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है.

खोलानी रेस्टोरेंट, बंजारा हिल्स के पॉश इलाके में स्थित एक लोकप्रिय फूड स्पॉट है. यह उन चुनिंदा जगहों में शामिल है, जो हलीम के स्वाद में लगातार निरंतरता बनाए रखते हैं. यहाँ की हलीम में मसालों का संतुलन बेहद सटीक होता है, जिससे इसका स्वाद शानदार लगता है और यह पचाने में भी हल्की मानी जाती है. इसका स्थान बंजारा हिल्स में है और कीमत करीब 275 रुपए है, जो इस क्वालिटी के हिसाब से काफी किफायती मानी जाती है. हलीम प्रेमियों के बीच यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

कृता नगर अपने तीखे और मसालेदार रायलसीमा स्वाद के लिए खास पहचान रखता है. यहाँ की हलीम में शुद्ध घी और सूखे मेवों, जैसे काजू और बादाम का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद रिच बनता है. यह जगह फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में काम करने वाले आईटी पेशेवरों की पहली पसंद मानी जाती है. इसका स्थान नानकरामगुडा, फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में है. यहाँ हलीम की कीमत 525 से 575 रुपए तक है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में शामिल करती है. शानदार स्वाद और बेहतरीन क्वालिटी के कारण यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment