हरिद्वार: चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है। चार धाम यात्रा को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से ये फैसला लिया गया है।
बता दें कि चार धाम यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए स्थगित रहेगी।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त का सामने आया बयान
गढ़वाल मंडल के आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया है कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा दोबारा प्रारंभ की जाएगी।
चार धाम यात्रा कहां से शुरू होती है?
चार धाम यात्रा सामान्य रूप से हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाते हैं और दर्शन करते हैं। यात्रा मुख्य रूप से मई-जून से नवंबर तक खुली रहती है और सर्दियों में बर्फबारी के कारण बंद हो जाती है।
कॉपी अपडेट हो रही है…