Last Updated:
अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद तलाश रहे हैं, तो बलिया की यह स्पेशल वेज बिरयानी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. चुकंदर, शिमला मिर्च, घर के बने पनीर और गुप्त मसालों से तैयार होने वाली यह बिरयानी इतनी मशहूर है कि शाम को लगने वाला ठेला महज दो घंटे में पूरी तरह खाली हो जाता है.
बलिया: जिले में खाने-पीने की बात करें, तो तमाम ऐसे व्यंजन हैं, जो बेहद लाजवाब हैं. लेकिन आज हम आपको वेज बिरयानी के बारे में बताने और दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद खास और सबसे अलग है. इन दिनों इस बिरयानी के स्वाद के लोग दीवाने हुए हैं. इसके स्वाद का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
चुकंदर, शिमला मिर्च से लेकर घर पर तैयार पनीर इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हाफ प्लेट बिरयानी में लोगों का भरपूर नाश्ता हो जाता है. शाम को लगने वाली इस दुकान पर लगभग दो घंटे में सारा बिरयानी बिक जाता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत और रेसिपी.
दुकानदार विजय शंकर ने कहा कि वह बलिया जनपद के भृगु आश्रम राजपूत नेवरी के रहने वाले हैं. वह वेज बिरयानी का ठेला लगभग 30 वर्ष से लगाते आ रहे हैं. आज इसी के सहारे उनका पूरा परिवार चलता है. यह ठेला ही इनके लिए रोजगार का बड़ा जरिया है. वेज बिरियानी बनाने की रेसिपी कि बात करें, तो सबसे पहले चावल उबालकर रख लेते हैं और पनीर अलग से काटकर रखते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि यह बिरयानी का गोपनीय मसाला खुद से घर तैयार करते हैं. इसके बाद इनके ठेले पर बड़ा-सा तवा रखा रहता है. इसी गर्म तवे पर चावल, चुकंदर, शिमला मिर्च और गोपनीय मसालों के साथ-साथ अच्छे से फ्राई किया जाता है. लोगों को परोसने से पहले सादा पनीर का टुकड़ा प्लेट में डालकर उन्हें परोसा जाता है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.
उन्होंने कहा कि इसको खाने के लिए इलाहाबाद, लखनऊ और अन्य जगहों के भी लोग आते हैं. यहां बिरयानी खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है, क्योंकि यह ठेला लगभग दो घंटे तक ही लगता है और इतने समय में ही सारा बिरयानी बिक जाता है. यह ठेला प्रतिदिन शाम को लगता है. यह स्पेशल बिरयानी हाफ प्लेट की कीमत 50 रुपए और फुल प्लेट की कीमत 100 रुपए तक होता है.
सीमित समय में ही दुकानदार लगभग 100 प्लेट बिरयानी बेच लेते हैं, यानी एक दिन में उक्त बिरयानी 100 प्लेट बिक जाती है, जिससे टर्नओवर 10000 रुपए का हो जाता है. महीने का टर्नओवर 3 लाख रुपए का होता है. निश्चित रूप से उक्त बिरयानी वाला खुद से मेहनत कर लोगों को अच्छी बिरयानी खिलाकर कम से कम एक लाख तक का मुनाफा तो कमा ही लेता है.