Beetroot Toast Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और स्वाद से भरपूर हो, तो पूरा दिन खुद-ब-खुद एनर्जेटिक लगने लगता है, लेकिन अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में या तो नाश्ता स्किप कर देते हैं या कुछ ऐसा खा लेते हैं जो शरीर को ज्यादा फायदा नहीं देता. ऐसे में अगर आपको एक ऐसा ऑप्शन मिल जाए जो जल्दी बन जाए, टेस्टी हो और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो, तो उससे बेहतर क्या हो सकता है? यहीं पर चुकंदर टोस्ट एक शानदार चॉइस बनकर सामने आता है. चुकंदर अपने आप में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाने से लेकर शरीर की ताकत बढ़ाने तक में मदद करता है.

खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और सिर्फ 10 मिनट में आपका नाश्ता तैयार हो जाता है, अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, बच्चों के लिए हेल्दी टिफिन ढूंढ रहे हैं या फिर रोज के ब्रेकफास्ट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.

चुकंदर टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-2 ब्रेड स्लाइस
-1 मध्यम उबला चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
-1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
-1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
-2 चम्मच दही
-1 चम्मच नींबू का रस
-1 चम्मच चाट मसाला
-नमक स्वाद अनुसार
-1 चम्मच बटर या ऑलिव ऑयल

चुकंदर टोस्ट बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, दही और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद नमक और चाट मसाला डालें और फिर से मिलाएं.
2. अब ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें. आप चाहें तो तवे पर थोड़ा बटर या ऑलिव ऑयल लगाकर इसे क्रिस्प बना सकते हैं.
3. इसके बाद तैयार चुकंदर मिक्स को ब्रेड पर अच्छी तरह फैलाएं. ऊपर से थोड़ा काली मिर्च या हरा धनिया डाल सकते हैं.
बस, आपका हेल्दी और टेस्टी चुकंदर टोस्ट तैयार है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्यों फायदेमंद है चुकंदर टोस्ट?
चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से मजबूत करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक रखता है और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.दही मिलाने से इसमें प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया भी जुड़ जाते हैं, जो पेट के लिए अच्छे होते हैं.

किस समय खाएं चुकंदर टोस्ट?
आप इसे सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं, जिससे दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से होगी. इसके अलावा यह शाम के हल्के स्नैक के तौर पर भी अच्छा ऑप्शन है. बच्चों के टिफिन में भी इसे आसानी से दिया जा सकता है, क्योंकि यह टेस्टी भी है और न्यूट्रिशन से भरपूर भी.

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
अगर आप इसे और ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा चीज डाल सकते हैं.
थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर या काली मिर्च डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
आप चाहें तो इसमें उबला कॉर्न या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं.



Source link

Write A Comment