Last Updated:

छतरपुर जिले में मावा जलेबी 400 रुपये किलो बिकती है, जिसका स्वाद मैदा जलेबी से बेहतर बताया जाता है. हलवाई अरविंद सोनी इसे त्योहारों और ऑर्डर पर बनाते हैं, जो इंदौर से छतरपुर लाए हैं.मैदा जलेबी 120 से 150 रुपए किलो मिल जाती है वहीं मावा जलेबी 400 रुपए किलो बिकती है. इसके सीरे में शक्कर भी कम मात्रा में मिलाई जाती है. ये दिखने में इमरती जैसी लगती है.

अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मार्केट में 400 रुपए किलो बेचा जाता है. दरअसल, छतरपुर जिले में मावा की जलेबी बनाई जाती है. जिसके स्वाद के सामने लोग मैदा जलेबी खाना भूल जाते हैं.  त्योहार के दौरान इस जलेबी की डिमांड बढ़ जाती है. इस जलेबी को मावा से ही तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत

छतरपुर के हलवाई अरविंद सोनी बताते हैं कि वैसे तो उन्होंने बहुत ही मिठाइयां बनाई हैं. जिसमें काजू सेब, खजूर लड्डू, ड्राई-फ्रूट्स लड्डू, मूंग लड्डू, मलाई बर्फी और चंद्रकला गुजिया जैसी मिठाइयां शामिल हैं. फिलहाल अभी गणेश उत्सव शुरू होने वाला है.आगे नवदुर्गा उत्सव भी शुरू होगा तो हमनें मावा की जलेबी बनाना शुरू की हैं. इससे पहले ये इंदौर में बनाता था. अब छतरपुर में मावा जलेबी बनाकर लोगों को इसका टेस्ट चखा रहा हूं. यहां जो भी आता है वह एक बार इस जलेबी के बारे में जरूर पूछता है.

मावा जलेबी के बारे में पूछते
अरविंद बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों से जो लोग हमारे होटल में आते हैं वह मैदा जलेबी मांगते हैं क्योंकि उन्होंने मावा जलेबी देखी ही नहीं है. हालांकि, अब लोग जान रहे हैं कि ये मावा यानि खोवा से बनाई जाती है.

ये है मावा जलेबी का रेट
अरविंद बताते हैं कि जहां मैदा जलेबी 120 से 150 रुपए किलो मिल जाती है वहीं मावा जलेबी 400 रुपए किलो बिकती है. इसके सीरे में शक्कर भी कम मात्रा में मिलाई जाती है. ये दिखने में इमरती जैसी लगती है. लेकिन ये असल में जलेबी ही होती है. हालांकि, उन्होंने इसके बनाने का सीक्रेट फार्मूला नहीं बताया.

त्योहार या आर्डर मिलने पर ही बनाते
अरविंद बताते हैं कि ये स्पेशल मावा जलेबी हर दिन नहीं बनाते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग इसे हर दिन नहीं खरीद पाएंगे. त्योहार या घरों के कार्यक्रमों में ही इसे बनवाते हैं. अभी एक प्राइवेट बैंकिंग की ओपनिंग है तो वहीं के लिए बड़ा आर्डर आया है. ये जलेबी तभी तैयार करते हैं जब इसका आर्डर मिलता है.

मैदा जलेबी से अधिक टेस्टी
अरविंद बताते हैं कि मैदा जलेबी जिसे 10 रुपए में लोग खा सकते हैं वहीं इस जलेबी को खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होती है. लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है और उचित मात्रा में खाने पर शरीर के लिए भी नुकसानदायक नहीं होती है.



Source link

Write A Comment