Last Updated:

Barbati Leaves Vegetable Recipe: बस्तर में बरबटी के पत्तों से एक स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, जिसे ग्रामीण इलाकों में लोग बड़े चाव से खाते हैं. यह सब्जी कम मसालों के साथ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Top Deals Inside

बस्तर. बस्तर में बरबटी के पत्तों से एक स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, जिसे ग्रामीण इलाकों में लोग बड़े चाव से खाते हैं. यह सब्जी कम मसालों के साथ कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. बस्तर में बरबटी के पत्तों की सब्जी एक लोकप्रिय व्यंजन है. यह सब्जी बरबटी के कोमल पत्तों से तैयार की जाती है और इसे बनाने में कम समय लगता है. यह व्यंजन अपने स्वाद के लिए जाना जाता है और इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

कैसी होती है इसका स्वाद?
बरबटी के पत्तों की सब्जी का स्वाद हल्का देसी और पत्तेदार सब्जियों जैसा होता है. अच्छी तरह पकाने पर पत्तियां नरम हो जाती हैं. इसे रोटी, बाजरे की रोटी या दाल-चावल के साथ खाया जा सकता है. बरबटी के पत्तों की सब्जी खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में बनाई जाती है.

सामग्री और तैयारी
बरबटी के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए 100 ग्राम बरबटी के पत्ते, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक कटी हुई प्याज, चार कटी हुई हरी मिर्च और एक कटा हुआ टमाटर की आवश्यकता होती है.

सब्जी बनाने की पूरी विधि
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम किया जाता है. इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूना जाता है. प्याज के सुनहरा होने पर इसमें कटे हुए बरबटी के पत्ते डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी और नमक मिलाकर, कटे हुए टमाटर डालकर सब्जी को अच्छी तरह पकाया जाता है. करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद यह सब्जी तैयार हो जाती है. ग्रामीण इलाकों में इस सब्जी को खाना काफी पसंद किया जाता है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे बनाने में भी कम समय लगता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment