होमफोटोबिहारछपरा

छपरा का फेमस समोसा, घरेलू मसालों का कमाल, 15 साल से बरकरार है ठेले वाला स्वाद

Last Updated:

Chhapra famous samosa: बिहार में छपरा जिले के गरखा प्रखंड के अंतर्गत रेरिया बाजार है. यहां बाजार में रामजी शाह के द्वारा ठेले पर अनोखे तरीके से समोसा, ब्रेड पकौड़ा, पकौड़ी बनाकर बेची जाती है. घरेलू मसालों से तैयार समोसा के स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है. जिसकी वजह से स्वाद के दीवानों की ठेल पर ही भीड़ लगी रहती है.

ग्रामीण क्षेत्र में दुकान होने के बावजूद भी खाने वाले लोगों का हमेशा देखा जाता है. यहां ठेला को संभालने वाले तीन लोग रहते हैं. रामजी शाह के साथ उनका बेटा और छोटी बेटी स्कूल ट्यूशन से छूटने के बाद दुकान आकर मदद करती है. वह पिछले 15 सालों से भी अधिक समय से इस बाजार में ठेले पर समोसा बेच रहे हैं.

रामजी शाह ने बताया कि उनके द्वारा घर पर ही देसी तरीके से मसाला तैयार किया जाता है. इसके बाद ही घरेलू मसाले से समोसा तैयार किया जाता है. वह पूरी तरह से शुद्धता पर ध्यान रखते हैं. यही वजह है कि जो लोग 15 साल पहले समोसा का स्वाद ले रहे थे. वही स्वाद आज भी मिल रहा है.

लहसुन, प्याज, गरम मसाला हल्दी, मंगरैल सहित कई प्रकार के मसाला खुद से तैयार करते हैं. जहां वह सरसों तेल में समोसा तलते हैं. जिसकी वजह से नुकसान नहीं करता है. समोसा के साथ धनिया चटनी, आंवला चटनी, प्याज हरी मिर्च भी देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोकल 18 से खास बातचीत में रामजी शाह ने बताया कि हमारे पास ब्रेड पकौड़ा, समोसा, लौंगलता पूरी तरह से शुद्ध मिलता है. जो 15 वर्ष पहले स्वाद मिलता था. वही स्वाद आज भी मिलता है. शुद्धता में कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाता है.

खुद से घरेलू मसाला तैयार करके ही डालते हैं. इसे सरसों के तेल में ताला जाता है. यही वजह है कि खाने से भी नुकसान नहीं पहुंचता है. एक बार जो खा लेते हैं, बार-बार आते हैं. दूर-दूर से लोग यहां समोसा ब्रेड पकोड़ा और लौंगलता खाने पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment