महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुंबई के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब खत्म हो चुका है, ऐसे में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की ओर से निकाले जा रहे तिरंगा मार्च की जरूरत क्या है।

यह सब आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि यह सब आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के युवाओं और जनता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री का इस्तीफा भी हो चुका है और पेपर लीक रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी नया कानून भी ला रहे हैं।

सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर- शिंदे

शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी काम करने वालों में से हैं, दिखावा करने वालों में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है। इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

पीएम के घर के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा का खतरा

वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटाने को लेकर भी एकनाथ शिंदे ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के घर के बाहर इस तरह का प्रदर्शन उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

पीएम आवास के पास प्रदर्शन आयोजित करना गलत- शिंदे

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी का गठन किया गया था। इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन आयोजित करना गलत है। उन्होंने राहुल गांधी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की।

ठाकरे बंधुओं ने निकाला तिरंगा मार्च

बता दें कि छात्रों के आंदोलन के बहाने उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे ने अपने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के साथ मुंबई के दादर में आयोजित ‘विजय उत्सव’ को संबोधित किया। इस रैली में जेन Z के युवाओं को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की पार्टी या मनसे के झंडों की जगह तिरंगे लहराते नजर आए।

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार, पहले भी कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कर चुका है लीक





Source link

Write A Comment