नई दिल्ली: प्याज और चीनी की बढ़ती कीमत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली की जनता पर महंगाई का बोझ नहीं पड़े इसलिए दिल्ली सरकार नेफेड से प्याज और चीनी खरीदकर दिल्ली में बेचेगी।

मनजिंदर सिंह सिरसा का सामने आया बयान

इस मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान भी सामने आया है। सिरसा ने कहा, “दिल्ली सरकार ने अभी प्याज और चीनी को लेकर मीटिंग की है। हमने तय किया है कि नेफेड से प्याज खरीदकर उसे बेचेंगे। जिस रेट पर हमें नेफेड से प्याज मिलेगा उसी रेट में बेचेंगे। इसी तरह से चीनी को लेकर भी सरकार किसी भी तरह की होर्डिंग नहीं होने देगी। सरकार अलग-अलग टीम बनाकर जांच भी कराएगी। साथ ही नेफेड से चीनी खरीदकर बेचेगी। दिल्ली की जनता पर महंगाई का बोझ नहीं पड़ने देंगे।”

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment