जम्मू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां केक लगाने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बर्थडे बॉय अपने दो दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 

बर्थडे के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक जम्मू में गुरुवार देर रात सड़क के किनारे कार खड़ी कर चार दोस्त जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे गुस्साए बर्थडे बॉय ने अपने ही दोस्त की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद बर्थडे बॉय अपने दो दोस्तों के साथ मौके से भाग निकला। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपित की तलाश तेज कर दी है।

चेहरे पर केक लगाने पर की हत्या

मृतक युवक की पहचान पवन कुमार उर्फ समीर (36) निवासी सांबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नीरज उर्फ अंशु निवासी नार्दनी, दोमाना (जम्मू) का जन्मदिन था। पवन, नीरज व दो अन्य दोस्त जन्मदिन का केट काटने के लिए देर रात कार में सवार होकर शहर के जानीपुर स्थित लोअर रूपनगर क्षेत्र में पहुंचे। सड़क किनारे कार खड़ी कर चारों केक काटने लगे। मृतक के स्वजन और मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पार्टी के दौरान नीरज के चेहरे पर केक लगाने को लेकर मजाक चल रहा था। इसी दौरान, मामूली मजाक विवाद में बदल गया।

आरोपी बर्थडे बॉय मौके से फरार

नीरज की पवन के साथ पहले कहासुनी और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर नीरज ने पवन कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को तत्काल जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, वारदात के बाद आरोपित नीरज और उसके दो साथी हथियार समेत भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपित की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (इनपुट- शाम सधोत्रा)

यह भी पढ़ें-

कश्मीर की डल झील को आखिर क्या हो गया? हालत देखकर नहीं होगा यकीन, जानिए क्या है वजह





Source link

Write A Comment