ओडिशा के बालासोर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति, जो अपनी पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए घर लौटा था, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला साहदेवखुंटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए घर पहुंचा था। लेकिन कुछ ही समय बाद उसका शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने हत्या के लगाए आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद साहदेवखुंटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतक के भाई पवित्र कुमार सेठी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “एक दिन पहले मेरी भाभी का जन्मदिन था। मेरा भाई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए घर आया था। बाद में मुझे मेरी भाभी के भाई का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली है।” 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में साहदेवखुंटा थाना प्रभारी आलोक कुमार बेहरा ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वास्तव में आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या की गई है। साथ ही महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

नाशिक में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की, खुद लगा ली फांसी, फोन कॉल ने खुला रहस्य





Source link

Write A Comment