Last Updated:

Moth Ki Sabzi Recipe: राजस्थान की पारंपरिक खानपान संस्कृति में मोठ की देसी सब्जी का खास स्थान माना जाता है. यह सब्जी बिना ज्यादा गरम मसालों के भी अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है. साधारण मसालों और देसी तरीके से तैयार की जाने वाली यह डिश ग्रामीण राजस्थान की असली पहचान मानी जाती है. मोठ में भरपूर प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. खास बात यह है कि इसे कम मसालों में पकाया जाता है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है. बाजरे की रोटी, छाछ और लहसुन की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. राजस्थान आने वाले पर्यटक भी इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद जरूर लेना पसंद करते हैं.

ख़बरें फटाफट

जालोर: राजस्थान में खाने-पीने की चीजें तो बहुत तरह की मिलती हैं, लेकिन एक सब्जी ऐसी भी है, जो बिना किसी गरम मसाले के बनती है, फिर भी स्वाद में एकदम कमाल होती है. इसका स्वाद इतना  कि एक बार खा लो तो भूल नहीं पाओगे. हम बात कर रहे हैं देसी मोठ की सब्जी की, जो खासकर मारवाड़ क्षेत्र में बड़े चाव से बनाई और खाई जाती है. कम सामान, आसान तरीका और ऐसा देसी स्वाद कि एक बार खा लो तो याद रह जाए.

पुराने समय में जब ब्याव-शादियां होती थी, तब खाने में ज्यादा दिखावा नहीं होता था. लापसी, कढ़ी और मोठ की सब्जी—बस इसी से पूरी थाली सज जाती थी और बड़े आराम से सारे काम हो जाते थे. उस समय की यही सादगी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.

मोठ अच्छे से फूल जाए
इस सब्जी की पारंपरिक रेसिपी बताने वाले दादी कमल देवी के हाथों का खास स्वाद है, उन्होनें लोकल 18 को बताया कि..सबसे पहले मोठ को अच्छी तरह साफ करके पानी में भिगो लिया जाता है. आप चाहें तो इसे रातभर भिगो सकते हैं, या फिर 3–4 घंटे पहले भी भिगोना काफी रहता है. जब मोठ अच्छे से फूल जाए, तब इसे बनाने की तैयारी शुरू होती है.

अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल या देसी घी गरम करें. उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं- जैसे ही खुशबू आने लगे, उसमें भीगी हुई मोठ डाल दें. अब इसमें घर के साधारण मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. इस सब्जी का असली स्वाद धीमी आंच में ही आता है, इसलिए इसे थोड़ी देर तक आराम से पकने दें. जब मसाले अच्छे से मोठ में घुल जाएं, तब ऊपर से ताजा कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.

ज्यादा मसालेदार और भारी खाना खाने लगे
बस कुछ ही मिनटों में देसी, बिना गरम मसालों वाली मोठ की सब्जी तैयार हो जाती हैं, यह सब्जी जितनी बनाने में आसान है, उतनी ही खाने में स्वादिष्ट और हल्की भी होती है. आज के समय में जहां हम ज्यादा मसालेदार और भारी खाना खाने लगे हैं, वहीं यह पारंपरिक डिश हमें याद दिलाती है कि असली स्वाद सादगी में ही छुपा होता है.

सब्जियों में से एक खास पहचान रखती
यह राजस्थान की पारंपरिक सब्जियों में से एक खास पहचान रखती है. खासकर मारवाड़ क्षेत्र में इसे बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. गांवों में आज भी लोग इसे पुराने देसी तरीके से बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment