Motorola Edge 30 Pro Price and launch Date: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो थोड़ा सा इंतजार और कर लें. क्योंकि मोटोरोला जल्द ही भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. मोटोरोला 24 फरवरी को Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन बाजार में उतारने जा रहा है. ये फोन एक ऑनलाइन इवेंट में पेश किए जाएंगे. नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Moto Edge X30 का रिब्रांडेड वर्जन होगा.

Motorola Edge 30 Pro एक प्रीमियम सेगमेंट का फोन होगा. टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, इस फोन की कीमत 49,999 से 55,999 रुपए तक हो सकती है.

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंटर होगा. फोन के फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. Motorola के इस फोन में एडवांस एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा जो MYUI 3.0 पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें- Vivo V23e 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के नए स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी + OLED डिस्पले होगी. इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144 Hz और रियोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा. स्मार्टफोन की डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट भी मिलेगा. इस फोन में 12 जीबी तक की रैम के सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रेगन का दमदार 8th जनरेशन का 1 ऑक्टा- कोर का प्रोसेसर होगा. इस फोन से एकसाथ मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा है आवाज से कंट्रोल होने वाला Smart TV, और भी हैं खूबियां

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के दो वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है. बेस मॉडल 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का होगा. जबकि टॉप मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जाएगा.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Motorola, Smartphone



Source link

Write A Comment