पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल अपनी मां सरदारनी रविंदर कौर के निधन से गहरे दुख में हैं। उन्होंने 27 जुलाई 2026 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से गिल परिवार उनके फैंस और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग बहुत दुखी हैं और सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। जस्सी गिल ने आज अपने सोशल मीडिया पर मां के निधन की खबर देते हुए, बताया कि वह रविंदर कौर के लिए अंतिम प्रार्थना सभा रखने वाले हैं।
जस्सी गिल की मां के अंतिम अरदास में शामिल हुए करीबी
परिवार की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार ‘अंतिम अरदास’ 28 जुलाई को पंजाब के लुधियाना स्थित शताब्दी पैलेस में आयोजित की गई थी। प्रार्थना सभा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई, जिसमें रिश्तेदार, करीबी दोस्त, शुभचिंतक और पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए। परिवार ने प्रार्थना सभा में शामिल होने वालों से सरदारनी रविंदर कौर को अपनी प्रार्थनाओं में याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करने का आग्रह किया। इस सूचना में एक सिख प्रार्थना भी शामिल थी और दुख की इस घड़ी में परिवार का साथ देने के लिए अपनों को आमंत्रित किया गया था।
मां के लिए जस्सी गिल का इमोशनल पोस्ट
जस्सी गिल ने अपनी मां के निधन के बारे में अपडेट देते हुए, सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए, लिखा- ‘हर जनम बने तू मां मेरी, हर जनम में तेरा बेटा होगा। अलविदा मां जब तक हम फिर से न मिलें, शांति से आराम करो।’ इस पोस्ट के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना दुख व्यक्त किया और इस व्यक्तिगत नुकसान से उबरने के लिए उन्हें हिम्मत दी। इसके बाद जस्सी गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया है।
जस्सी गिल की मां रविंदर कौर का लुधियाना में अंतिम अरदास हुआ।
रविंदर कौर के लिए अंतिम प्रार्थना सभा
सरदारनी रविंदर कौर की अंतिम अरदास ने रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को एक साथ आने, श्रद्धांजलि देने और परिवार का साथ देने का मौका दिया। जस्सी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि वह 5 अगस्त 2026 को अपनी मां के लिए अंतिम प्रार्थना सभा रखने वाले हैं, जो 12 बजे से 1:30 तक रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने जगह और उनसे संपर्क करने के लिए नंबर भी दिया है।
ये भी पढ़ें – ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ से रिलीज हुआ सुरभि ज्योति-जस्सी गिल का गाना ‘लेके पहला पहला प्यार’