लकी अली भारत के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जो सिर्फ म्यूजिक ही नहीं एक्टिंग में भी माहिर हैं। अपनी सुकून भरी आवाज के लिए मशहूर लकी अली का म्यूजिक कई दशकों से उनके फैंस की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। अब लकी अली लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन आज भी अपने मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हैं। इस बीच उनके एक कॉन्सर्ट का वीडियो चर्चा में है, जिसमें तब माहौल भावुक हो गया, जब सिंगर ने अपनी मौत के बारे में बात की। 67 साल के लकी अली ने हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान मौत के अटल सच के बारे में बात की और कहा कि वह अपनी मौत के लिए तैयार हैं और हमेशा अपना कफन साथ रखते हैं। 67 साल के सिंगर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं।

मौत के लिये तैयार हूं- लकी अली

लकी अली ने अपना ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों से मौत के बारे में बात की और कहा कि वह जानते हैं कि एक समय ऐसा आएगा, जब उन्हें भी जाना होगा। मौत के अटल सत्य को एक्सेप्ट करने के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं- ‘मैं जानता हूं, मैं भी आप सबसे प्यार करता हूं। लेकिन, एक दिन मुझे भी जाना ही है, है ना? मैं आप सबको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा, मगर मैं खुद इसके लिए तैयार हूं।’

अपना कफन साथ लेकर चलता हूं- लकी अली

उन्होंने अपना ये वीडियो ‘लव यू ऑल’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में वह आगे कहते हैं- ‘ये दिल अभी भी वहीं ठहरा है। मैं जब भी ट्रैवल करता हूं, अपने एहराम साथ लेकर चलता हूं। ये मेरे मेरा बेरियल क्लब है। जहां भी मर गया, वहीं गाड़ दो मुझे। मैं ना था, ना मैं हूं और ना रहूंगा। मेरा तुझसे ये अजीब रिश्ता है। चलो जाने भी दो यार, अब 30 साल हो चुके हैं। मैंने ‘लकी’ का साथ कभी नहीं छोड़ा।’

90 के दशक में दिए मशहूर और यादगार गाने

लकी अली का बॉलीवुड में सफर 90 और 2000 के दशक के दौरान काफी चर्चा में रहा। अपने करियर के दौरान उन्होंने कुछ सबसे यादगार गाने दिए। लकी अली का पहला सोलो गाना ‘ओ सनम’ 3 जून 1996 को उनके पहले सोलो एल्बम ‘सुनो’ के हिस्से के तौर पर रिलीज हुआ था, जो काफी मशहूर हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लकी अली अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों लकी अली अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने चौथी शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने दिल्ली में 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर्स फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति के दौरान,फिर से शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ेंः पिता थे कॉमेडी के बेताज बादशाह, बेटा बना सिंगिंग सुपरस्टार, रचाई तीन फिरंगी हसीनाओं से शादी, लेकिन एक न टिकी

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment