जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के कुछ घंटों बाद, भूकंप के झटकों से काशिमा टाउन के एओन मॉल कुमामोटो में तेज धमाका हुआ। मॉल में कार्यरत एक रिटेलर के एक बयान के अनुसार, मॉल से कुछ ग्राहकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उनके मारे जाने की आशंका है। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएचके ने अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट के कारण इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया।
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा, “काशिमा शहर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।” पुलिस ने इससे पहले कहा था कि उन्हें कुमामोटो क्षेत्र के एयॉन मॉल आउटलेट में विस्फोट जैसी आवाज की सूचना मिली थी।
जापान में आया था भीषण भूकंप
जापान में ज़बरदस्त भूकंप मंगलवार को जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जापान की मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर कुमामोटो प्रान्त के पास था, जो मध्य टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर है। यह भूकंप ज़मीन से बहुत कम गहराई, यानी 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।