Last Updated:
How to make Jamun sharbat: गर्मियों में जून से जुलाई के महीने में जामुन मिलने लगता है. कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर जामुन खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. आप इसे साबुत खाने के साथ ही जामुन का शरबत भी बनाकर पी सकते हैं. ये शरबत आप बहुत ही आसान सी रेसिपी से बना सकते हैं. इसका टैंगी, स्वीट और रिफ्रेशिंग स्वाद आपको गर्मी में कूल रखेगा. कई तरह के फायदे भी शरीर को मिलेंगे. जानिए, जामुन का शरबत बनाने की रेसिपी.
जामुन का शरबत बनाने की विधि.
Jamun sharbat Recipe: जामुन इन दिनों मिलने शुरू हो गए हैं. ये बेहद हेल्दी मौसमी फलों में से एक है. बैंगनी रंग के ये छोटे फल डायबिटीज पेशेंट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. खट्टे-मीठे, ताज़गी भरे और जबरदस्त स्वाद वाले जामुन से आप गर्मियों के दिनों में बेहतरीन शरबत बना सकते हैं. जामुन में ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं. खासकर, डायबिटीज में इस फल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. जामुन में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी आदि भरपूर होते हैं. विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करता है. फाइबर से पाचन तंत्र सही बना रहता है. जामुन फल में जैम्बोलिन (jamboline) नाम का तत्व होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है. इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. गर्मियों में जामुन खाने के साथ ही आप इसका शरबत भी बना कर पी सकते हैं. ये स्वाद में स्वीट, टैंगी, खट्टा, रिफ्रेशिंग लगेगा. जामुन के शरबत की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. चलिए जानते हैं जामुन का शरबत बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसकी रेसिपी क्या है…
जामुन का शरबत बनाने के लिए सामग्री
जामुन: 250 ग्राम
चीनी: 1/4 कप
भुना और कुटा हुआ जीरा: 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: 1/4 कप
पुदीने की पत्तियां: एक मुट्ठी, पानी-1 लीटर
View this post on Instagram