राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी। गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जीशान सिद्दीकी को ही डायरेक्ट धमकी भरा ऑडियो भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी फिलहाल भारत में नहीं हैं। धमकी भरा ऑडियो मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को दी है। जीशान सिद्दीकी ने इंडिया टीवी से फोन पर बातचीत में बताया कि वह इस समय भारत में नहीं हैं, लेकिन उनके पर्सनल नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया है, लेकिन जीशान सिद्दीकी की ओर से अब तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इससे पहले वायरल हुए एक कथित ऑडियो मैसेज के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन ने एनसी (नॉन-कॉग्निजेबल) दर्ज कराई थी। पुलिस अब सामने आए नए ऑडियो मैसेज की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment