Jodhpur Nagar Nigam Election Result 2026: जोधपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज नगर निगम के 100 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा। चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

100 वार्डों के नतीजों पर टिकी नजर

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में हुए चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया था। अब आज होने वाली मतगणना के बाद वार्डवार तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने किसे अपना पार्षद चुना है।

71.95 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

जोधपुर में इस बार मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 7,12,164 पंजीकृत मतदाताओं में से 5,12,410 लोगों ने वोट डाला। इस तरह जोधपुर में कुल 71.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अब यही वोट आज प्रत्याशियों की जीत और हार तय करेंगे।

BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

जोधपुर में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। दोनों ही दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी। अब मतगणना के दौरान यह देखना दिलचस्प होगा कि शहर के मतदाताओं ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।

इलेक्शन रिजल्ट्स से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें-





Source link

Write A Comment