होमफोटोलाइफ़फूड

झटपट बनाएं मसाला इडली फ्राई! स्वाद ऐसा चटपटा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Last Updated:

Masala Idli Fry Recipe: अगर सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में कुछ चटपटा और लाइट खाने का मन हो, तो ‘मसाला इडली फ्राई’ एक बेहतरीन और क्विक ऑप्शन है. इसे घर में बची हुई इडली से भी मात्र कुछ ही मिनटों में आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह डिश जितनी स्वादिष्ट है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही हल्की और जल्दी डाइजेस्ट होने वाली है. बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी यह एक परफेक्ट रेसिपी है. आइए जानते हैं कि रसोई में मौजूद कुछ बेसिक मसालों और सॉस की मदद से आप कैसे एकदम टेस्टी और मसालेदार इडली फ्राई बना सकते हैं.

मसाला इडली फ्राई का स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद आता है. इसे बची हुई इडली से भी तैयार किया जा सकता है. कई लोगों को इसका स्वाद इतना भाता है कि वे सिर्फ इस खास रेसिपी के लिए ही इडली बनाना पसंद करते हैं. इडली एक ऐसा फूड आइटम है, जो कि किसी भी वक्त खाया जा सकता है.

ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है. ये जल्दी डाइजेस्ट होने वाली फूड डिश हैं. आमतौर पर घरों में इडली-सांभर बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको मसाला इडली फ्राई बनाने का तरीका बताने जाएंगे.

हमारे बताए आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मसाला इडली फ्राई बना सकते हैं. ब्रेकफास्ट के लिए भी मसाला इडली फ्राई एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है. बच्चों को तो ये रेसिपी खासतौर पर पसंद आती है. ये उनके टिफिन में भी रखी जा सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मसाला इडली फ्राई बनाने के लिए लगभग 10 इडली, आधा बारीक कटा प्याज, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, 8 से 10 करी पत्ते, 2 लंबी कटी हरी मिर्च, चौथाई चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच रेड चिली सॉस, आधा चम्मच सिरका, 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी.

ये सभी सामग्री इडली को मसालेदार, चटपटा और स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयोग की जाती हैं. तैयार डिश नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में परोसी जा सकती है. मसाला इडली फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में इडली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.

सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, रेड चिली सॉस, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण में इडली के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला दें ताकि मसाला इडली पर अच्छी तरह चढ़ जाए.

अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें मसाले से लिपटे इडली के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई करें. कुछ देर भूनने के बाद इन्हें अलग रख दें. इसके बाद दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, करी पत्ते, कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें.

अब इसमें पहले से फ्राई की हुई इडली डालकर अच्छे से मिला दें और 1 से 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. आपकी स्वादिष्ट मसाला इडली फ्राई तैयार हो चुकी है. इसे परोसने से पहले हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment