भारत में स्मार्ट होम गैजेट्स की मांग लगातार बढ़ रही है और अब रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. ऐसे डिवाइस घर की सफाई को आसान बनाने के साथ-साथ समय की भी बचत करते हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Dreame ने भारतीय बाजार में अपने दो नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Dreame L50 और Dreame L50 Plus लॉन्च कर दिए हैं. दोनों मॉडल दमदार सक्शन पावर, ऑटोमैटिक मॉपिंग, स्मार्ट नेविगेशन और ऐप कंट्रोल जैसे कई एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं.

कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस कम मेहनत में बेहतर सफाई का अनुभव देंगे और बड़े घरों के लिए भी परफेक्ट साबित होंगे.

दोनों मॉडल दमदार 25,000Pa सक्शन पावर, स्मार्ट नेविगेशन और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस घर की सफाई को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देंगे.

भारत में Dreame L50 Plus की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि Dreame L50 को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. दोनों रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की बिक्री 6 जुलाई से Amazon India और Dreame India की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है. कंपनी इन पर 1 साल की वारंटी और देश के 160 से ज्यादा शहरों में आफ्टर-सेल्स सर्विस भी दे रही है.

Dreame L50 Plus में 5 लीटर का ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन स्टेशन मिलता है, जो कंपनी के मुताबिक 120 दिनों तक बिना हाथ लगाए धूल इकट्ठा कर सकता है. इसमें 25,000Pa सक्शन, डुअल रोटरी मॉप पैड, MopExtend टेक्नोलॉजी, Smart Pathfinder नेविगेशन, 3D ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस, डुअल एंटी-टैंगल ब्रश और वैक्यूमिंग व मॉपिंग दोनों की सुविधा दी गई है. इसमें 300ml का वॉटर टैंक और 230ml का डस्टबिन भी मिलता है.

वहीं, Dreame L50 में भी 25,000Pa सक्शन पावर, MopExtend टेक्नोलॉजी और 10.5mm इंटेलिजेंट मॉप लिफ्ट दी गई है. कारपेट का पता चलते ही मॉप अपने आप ऊपर उठ जाता है, जिससे कारपेट गीला नहीं होता. इसमें LDS लेजर नेविगेशन, ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस, 5 सक्शन लेवल और 32 वॉटर फ्लो सेटिंग्स मिलती हैं.

मिलती है काफी पावरफुल बैटरी
Dreame L50 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 250 मिनट तक चलने का दावा करती है. इसके अलावा इसमें मल्टी-फ्लोर मैपिंग, रूम ज़ोनिंग, शेड्यूल्ड क्लीनिंग, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और एंटी-टैंगल ब्रश सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.



Source link

Write A Comment