झारखंड के रांची में प्रदर्शन पर बैठे छात्रों की एक टीम हेमंत सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगी। इस मीटिंग में छात्रों की मांगें सुनी जाएंगी और आने वाले दिनों में सरकार इन पर एक्शन ले सकती है। सुबह 10 बजे देवेंद्र मेहतो की टीम से सरकार के मंत्रियों की मुलाकात होगी। देवेंद्र मेहतो इस स्थिति में नहीं हैं कि वह खुद मीटिंग में शामिल हो सकें। इसलिए उनकी टीम मीटिंग में जाएगी। 10 बजे के बाद गेस्ट हाउस में मीटिंग होगी, इनकी मांगे सुनी जाएंगी।
स्टूडेंट्स के डेलिगेशन से शुक्रवार को भी मीटिंग हुई। इसमें छात्रों ने जो आरोप लगाए थे वो सरकार ने लिखित में मांगे है। सरकार ने लिखित में आरोप पत्र, धांधली के सबूत लिखित में मांगे हैं। एक-दो दिन में ये सबूत छात्र डेलिगेशन सरकार को लिखित में देंगे फिर सरकार जवाब देगी। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने की जो अपील की थी, उसे अब तक वापस नहीं लिया गया है। शुक्रवार को भी छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच लंबी मीटिंग हुई थी।
स्टेट गेस्ट हाउस में होगी मुलाकात
स्टेट गेस्ट हाउस रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्य छात्र प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेंगे। इस मंच के छात्र 2 जुलाई को JPSC द्वारा 14 वीं सिविल सेवा पिटी परीक्षा में हुई गडबड़ी का उजागर करते हुए 5 जुलाई से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इन छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह का 15 वीं दिन जारी है। इन छात्रों के समर्थन में छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल में हैं।
सभी छात्रों की मांगें समान
छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आज 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा। कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बात नहीं है। हम सबकी मांगें समान हैं और ये मांगें पूरी होनी चाहिए।” वहीं, प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम ने कहा, “मेरा शुगर, बीपी, सब कुछ कम हो गया है। डॉक्टर ने मुझे पानी पीने को कहा है। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इस देश के लिए अपना शरीर और जान कुर्बान कर देनी चाहिए क्योंकि यह सरकार जागने को तैयार नहीं है। हमें बताया जा रहा है कि बातचीत मुख्यमंत्री से नहीं, बल्कि उनके मंत्रियों से होगी। मैं सीएम से कहना चाहता हूं कि वे इस विरोध प्रदर्शन को लंबा खींच रहे हैं। हम सीएम से सीधे बात करना चाहते हैं, और यह बातचीत वीडियो पर रिकॉर्ड होनी चाहिए; यह बातचीत राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य के न्यूज़ चैनलों के सामने होनी चाहिए, और किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि खुले मैदान में होनी चाहिए।”
छात्रों ने सरकार को दी चेतावनी
प्रदर्शनकारी छात्र कुश महतो ने कहा, “हमने 10 लोगों को चुना है, शायद हर तरफ से पांच लोग होंगे। बातचीत देवेंद्र महतो की अगुवाई में होगी। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम भूख हड़ताल जारी रखेंगे। हम दिन-ब-दिन कमजोर हो रहे हैं, हमारी ऊर्जा खत्म हो रही है, लेकिन हमारा हौसला नहीं टूट रहा है। अगर हेमंत सोरेन इस बार हमारी मांगें पूरी नहीं करते हैं, तो पूरे झारखंड के छात्र हमारी भूख हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।”
यह भी पढ़ें-
“मेरी जान को खतरा है”, झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत