Last Updated:

क्या टिंडर, बंबल या हिंज पर आपको मैच नहीं मिल रहे? जानिए प्रोफाइल फोटो, बायो, कॉन्फिडेंस और प्रॉम्प्ट्स से जुड़े वो 5 सीक्रेट टिप्स, जो आपकी डेटिंग प्रोफाइल को बना सकते हैं हिट.

आज का ज़माना डिजिटल प्यार का है. पहले किसी से मिलने के लिए दोस्त-यारों की मदद ली जाती थी, लेकिन अब टिंडर, बंबल या हिंज जैसे डेटिंग ऐप्स ने ये काम बहुत आसान कर दिया है. हाथ में फोन लिया, कुछ फोटो अपलोड किए और शुरू हो गया स्वाइप का खेल. लेकिन कई लड़कों की एक ही शिकायत होती है. ‘अरे, हमने इतने अच्छे फोटो डाले हैं, फिर भी मैच क्यों नहीं मिल रहे?’ या ‘लड़कियां हमारी प्रोफाइल को लेफ्ट स्वाइप क्यों कर देती हैं?’

अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ अच्छे कपड़े पहनकर या महंगी गाड़ियां दिखाकर लड़कियां आपकी प्रोफाइल पर ‘स्वाइप राइट’ कर देंगी, तो आप गलत हैं. लड़कियां प्रोफाइल देखते समय छोटी-छोटी, लेकिन अहम बातों पर ध्यान देती हैं, जिनसे वे आपकी पर्सनैलिटी का अंदाज़ा लगा लेती हैं. तो चलिए जानते हैं कि आपकी प्रोफाइल में वो कौन-सा ‘एक्स-फैक्टर’ है, जो आपका पूरा गेम बदल सकता है.

सिर्फ फोटो नहीं, बल्कि ‘कहानी’ ज़रूरी है- लड़कियां सिर्फ आपका चेहरा नहीं देखना चाहतीं, बल्कि यह जानना चाहती हैं कि आपकी ज़िंदगी कैसी है. अगर आपकी प्रोफाइल पर सिर्फ जिम सेल्फी या आईने के सामने ली गई फोटो ही हैं, तो लड़कियों को आप थोड़े ज़्यादा सेल्फ-ऑब्सेज्ड लग सकते हैं. इसके बजाय अगर आपकी प्रोफाइल में किसी ट्रैवल की फोटो, पालतू जानवर के साथ तस्वीर, या किसी शौक को करते हुए फोटो हो, तो लड़कियों को आपसे बात शुरू करने का एक अच्छा मौका मिल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘बायो’ में छिपा है पूरा राज़- सबसे ज़रूरी चीज़ है आपका बायो. कई लड़के या तो बायो खाली छोड़ देते हैं या फिर गूगल से कॉपी किए हुए भारी-भरकम अंग्रेज़ी कोट्स डाल देते हैं. याद रखिए, लड़कियों को ‘रियल’ इंसान पसंद आते हैं. आपका बायो ऐसा होना चाहिए जिसे पढ़कर लड़की के चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान आ जाए. आपकी ह्यूमर सेंस (Sense of Humor) कितनी अच्छी है, यह बायो से साफ दिखना चाहिए. एक छोटा, सच्चा और दिल से लिखा हुआ बायो, हज़ारों फोटोज़ से ज़्यादा असरदार साबित होता है.

‘कॉन्फिडेंस’ या ‘शो-ऑफ’? लड़कियों को आत्मविश्वास पसंद होता है, लेकिन दिखावा नहीं. अगर आपकी तस्वीरों में आप ज़रूरत से ज़्यादा ब्रांडेड चीज़ों का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप ‘फेक’ लग सकते हैं. इसके बजाय, एक मुस्कुराता हुआ चेहरा और सिंपल लेकिन सलीकेदार स्टाइल लड़कियों को ज़्यादा आकर्षित करता है. कई बार तो आपकी आंखों में दिखने वाला आत्मविश्वास ही तय कर देता है कि स्वाइप राइट होगा या लेफ्ट.

प्रोफाइल ‘प्रॉम्प्ट्स’ को नज़रअंदाज़ न करें- डेटिंग ऐप्स पर कुछ सवाल या प्रॉम्प्ट्स दिए होते हैं (जैसे My ideal weekend is…). कई लड़के यहां बस कुछ भी लिख देते हैं या इसे हल्के में ले लेते हैं. जबकि असली मौका यहीं होता है. अपनी पसंद-नापसंद, आपका पसंदीदा खाना, या आपको क्या करना अच्छा लगता है, यह सब ईमानदारी से लिखें. आपकी और उसकी वाइब मैच होने में ये प्रॉम्प्ट्स बहुत मदद करते हैं और बातचीत शुरू करने का बेहतरीन ज़रिया बनते हैं.

ग्रुप फोटो से बचना ही बेहतर है- अक्सर लड़कों की प्रोफाइल पर 5–6 दोस्तों के साथ ग्रुप फोटो होते हैं. ऐसे में लड़की के मन में यही सवाल आता है. ‘इनमें से कौन-सा लड़का है?’ याद रखें, आपकी प्रोफाइल आपके बारे में है, आपके दोस्तों के बारे में नहीं. इसलिए पहले दो फोटो सिर्फ आपके ही होने चाहिए, जिनमें आपका चेहरा साफ़ और क्लियर दिखे.

डेटिंग ऐप पर मैच मिलना सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है, बल्कि यह प्रेज़ेंटेशन पर भी निर्भर करता है. आपकी प्रोफाइल आपके व्यक्तित्व का आईना होती है. अगर आप वहां ईमानदार, मुस्कुराते हुए और थोड़े क्रिएटिव नज़र आते हैं, तो यक़ीनन आपको भी जल्द ही ‘It’s a Match’ का नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा.

(नोट: ऊपर दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. News18 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता. हमारा उद्देश्य सिर्फ आप तक जानकारी पहुंचाना है।)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment