Highlights

  • इंग्लैंड दौरे पर प्लेयर्स के इंजरी से परेशान रही टीम इंडिया।
  • जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट की वजह से आखिरी मैच से हुए बाहर।
  • तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों के अंतर से हराया।

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल काफी गुस्से में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने टीम के प्लेयर्स के फिटनेस पर भी चिंता जताई। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम इंजरी से परेशान रही। सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बैकअप नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए। इसके बाद दौरे के अलग-अलग समय पर हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए।

प्लेयर्स के चोटिल होने से बिगड़ता है टीम कॉम्बिनेशन- शुभमन गिल

टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे मैच में घुटने में लगी चोट के कारण आखिरी मैच से बाहर हो गए। शुभमन गिल ने लॉर्ड्स वनडे मैच के बाद कहा कि शुरुआत में चुनी गई प्रमुख टीम के कम से कम पांच खिलाड़ी इस आखिरी मैच में नहीं खेल पा रहे थे। उन्होंने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि जब एक या दो खिलाड़ी लगातार चोटिल होते हैं, तो टीम का कॉम्बिनेशन पूरी तरह बिगड़ जाता है और हमें न चाहते हुए भी अलग कॉम्बिनेशन के साथ खेलना पड़ता है।

वर्ल्ड कप से पहले प्लेयर्स को करनी होगी फिटनेस में सुधार

शुभमन गिल ने सीधे शब्दों में कहा कि आगे हमें वर्ल्ड कप में लगातार 11 मैच खेलने हैं, लेकिन यहां हमारे खिलाड़ी 2-3 मैचों की छोटी सी सीरीज भी पूरी नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैच वाले दिन सुबह-सुबह कोई खिलाड़ी आकर कह दे कि उसकी मांसपेशियों में खिंचाव है, तो आखिरी समय में पूरी प्लानिंग बदलना बहुत मुश्किल हो जाता है। हम किसी ऐसे खिलाड़ी को खिलाने का रिस्क नहीं ले सकते जो सिर्फ 80 प्रतिशत फिट हो, क्योंकि अगर वो मैच के बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर चला गया, तो इससे टीम को ही नुकसान होगा। गिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें अगर आगे अच्छा करना है, तो पूरी टीम को अपनी फिटनेस हर हाल में सुधारनी होगी।

शुभमन गिल भी क्रैंप से दिखे परेशान

वैसे खुद कप्तान शुभमन गिल भी पूरी तरह फिट नहीं दिखे। बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में वो 80 रन पर खेल रहे थे तभी उन्हें क्रैंप्स की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। लॉर्ड्स के आखिरी मैच में भी उन्हें क्रैंप्स की दिक्कत महसूस हुई और वो 77 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। वह 138 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली ने भी 74 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:

लॉर्ड्स में रोहित और कोहली ने रचा इतिहास, 400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने

टीम इंडिया की हार के बावजूद लॉर्ड्स में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इंग्लैंड ने 6 साल बाद भारत के खिलाफ जीती सीरीज

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment