इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कई तो सिनेमाघरों में छा गईं, मगर कई दर्शकों के दिल नहीं जीत सकीं। अगस्त में ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जहां ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले सुर्खियां बटोरीं तो वहीं ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के कुछ दिनों बाद और अब तक सिनेमाघरों में ये फिल्म छाई है। इसी बीच रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मोधा रात्रि’ भी काफी चर्चा में रही। चुपके से थिएटर्स में दस्तक देने वाली ये फिल्म अब डिटिडल प्रीमियर के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।
मोधा रात्रि की ओटीटी रिलीज
सिनेमाघरों के बाद अब कॉमेडी ड्रामा ‘मोधा रात्रि’ ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। मेक्रस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कि है, जिसके अनुसार ये फिल्म 18 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। निर्देशक राजा करुपसामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषिकांत और अनिशमा अनलकुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ऋषिकांत के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि बतौर लीड एक्टर ये युनकी पहली फिल्म है।
क्या है मोधा रात्रि की कहानी?
मोधा रात्रि की कहानी अरेंज मैरिज की जटिलताओं के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो पारिवारिक दवाब में एक-दूसरे से शादी करने को मजबूर हो जाते हैं, फिर धीरे-धीरे उनके बीच संबंधों में बदलाव आता है। फिल्म में ऋषिकांत ने मरुथनायगम नाम की भूमिका निभाई है, जो दुबई में रहने के बाद अपने गांव लौटता है। यहां उस पर शादी का दवाब बनाया जाना लगता है, जिसके चलते वह मन न होने के बाद भी शादी के लिए राजी हो जाता है। परिवार वाले उसकी शादी मुथुसेल्वी से तय कर देते हैं। दोनों की शादी हो जाती है, लेकिन दोनों ही अपने पुराने प्यार के दर्द से जूझ रहे होते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म और आईएमडीबी रेटिंग
जो दर्शक सिनेमाघरों में ये कॉमेडी-ड्रामा नहीं देख सके हैं, वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म देख सकते हैं। 18 सितंबर से ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए जारी कर दी जाएगी। खास बात तो ये है कि ओटीटी पर इसे पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दर्शक ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में देख सकते हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग मिली है, जिससे पता चलता है कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है।
ये भी पढ़ेंः OTT पर इस हफ्ते होगा फुल एंटरटेनमेंट, सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज