Last Updated:
How To Male Tamatar Ki Mithi Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने में मदद करता है. ऐसे में टमाटर की मीठी चटनी स्वाद और स्वास्थ्य का बेहतरीन मिश्रण मानी जाती है. इसे बनाने के लिए पके हुए टमाटर, गुड़ या चीनी, पंचफोरन मसाला, अदरक और हरी मिर्च जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है. यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देती है. टमाटर में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पानी की अधिक मात्रा शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत देने में मदद करती है. वहीं गुड़ और मसाले पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. पराठे, पूरी, स्नैक्स और दाल-चावल के साथ यह चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
Tamatar Ki Mithi Chutney Recipe (ai image)
जयपुर: गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और लू के कारण कुछ भारी खाने का मन नहीं करता, तब खाने का स्वाद बढ़ाने और शरीर को फ्रेश रखने में टमाटर की मीठी चटनी एक बेहतरीन विकल्प है. यह चटनी न सिर्फ खाने का जायका दोगुना कर देती है, बल्कि गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. इसे बनाने की आसान रेसिपी और गर्मियों में इसे खाने के बेमिसाल फायदे है.
घर में तुरंत बनने वाली टमाटर की मीठी चटनी स्वाद और सेहत दोनों में फायदेमंद है. इसे तैयार करने के लिए 4-5 बड़े और पके हुए टमाटर, आधा कप गुड़ या चीनी, पंचफोरन मसाला, घिसा हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च की जरूरत होती है. स्वाद को और अच्छे से बनाने के लिए इसमें खजूर और किशमिश भी डाले जा सकते हैं. इसके अलावा काला नमक, साधारण नमक और लाल मिर्च पाउडर चटनी को चटपटा स्वाद देते हैं. चटनी बनाने के लिए थोड़ा तेल या घी इस्तेमाल करें, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाती है. यह पारंपरिक चटनी गर्मियों में खाने का स्वाद दोगुना कर देती है और परांठे, पूरी या स्नैक्स के साथ बहुत ज्यादा पसंद की जाती है.
15 मिनट में तैयार होने वाली टमाटर की मीठी चटनी
टमाटर की मीठी चटनी एक आसान और स्वादिष्ट देसी रेसिपी है, जो सिर्फ 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल या घी गर्म कर पंचफोरन मसाला, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद कटे हुए टमाटर और नमक डालकर धीमी आंच पर नरम होने तक पकाया जाता है. जब टमाटर गल जाएं, तब इसमें गुड़ या चीनी, किशमिश और खजूर मिलाए जाते हैं. फिर काला नमक और लाल मिर्च डालकर चटनी को गाढ़ा और चमकदार होने तक पकाया जाता है. तैयार चटनी को ठंडा करके परांठे, पूड़ी या चावल के साथ परोसा जाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में खाने का मजा दोगुना कर देता है.
गर्मियों में क्यों फायदेमंद है टमाटर की मीठी चटनी?
टमाटर की मीठी चटनी गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत का भी बेहतरीन खजाना मानी जाती है. टमाटर में लगभग 94 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पानी की कमी से बचाने में मदद करता है. इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट शरीर को तेज धूप और हीटवेव के असर से बचाता है, जिससे लू लगने का खतरा कम होता है. चटनी में इस्तेमाल होने वाला काला नमक, सौंफ और जीरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. वहीं टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. गुड़ शरीर को ऊर्जा देने के साथ गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को भी दूर करता है.
कई दिनों तक फ्रेश रहती है टमाटर की मीठी चटनी
टमाटर की मीठी चटनी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकने वाली देसी रेसिपी भी है. यदि इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो यह 7 से 10 दिनों तक ताजा बनी रहती है. चटनी को ठंडा होने के बाद कांच के एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में रखना चाहिए. इससे इसका स्वाद, खुशबू और गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रहती है. रोजाना खाने के साथ थोड़ी सी चटनी भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. यही वजह है कि टमाटर की मीठी चटनी स्वाद और सुविधा दोनों में शानदार माना है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें