अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका के राज्य न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का संकेत दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर न्यू मैक्सिको का एक नक्शा शेयर किया। इस नक्शे में ‘मैक्सिको’ शब्द को काटकर उसकी जगह ‘अमेरिका’ लिख रहे हैं।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, “कई लोगों ने सुझाव दिया है कि न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ कर दिया जाए। यह उस शानदार राज्य के लोगों के लिए कहीं ज़्यादा सम्मानजनक और सुंदर होगा। वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया!”
खबर अपडेट हो रही है…