जब बात दुनिया के दो सबसे ताकतवर नेताओं की हो, तो उनकी मुलाकात का हर पहलू चर्चा का विषय बन जाता है. बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक शानदार ‘स्टेट डिनर’ का आयोजन किया. इस डिनर की सबसे खास बात यह थी कि चीनी शेफ्स ने ट्रंप की पसंद का ख्याल रखते हुए चीनी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का एक बेहतरीन मिश्रण तैयार किया. आइए जानते हैं ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान इस शाही मेन्यू में क्या खास था और क्‍यों इसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है.

दरअसल, बीजिंग में आयोजित ‘स्टेट डिनर’ केवल एक औपचारिक डिनर नहीं था, बल्कि यह ‘फूड डिप्लोमेसी’ का एक बेहतरीन उदाहरण था. चीनी शेफ्स ने ट्रंप की पसंद का ख्याल रखते हुए पारंपरिक चीनी व्यंजनों और अंतरराष्ट्रीय डिशेज का एक ऐसा मेल तैयार किया, जो राष्ट्रपति ट्रंप की व्यक्तिगत पसंद के काफी करीब था.
न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप को अक्सर बर्गर, वेल-डन स्टेक, फ्राइज़ और सीज़र सलाद जैसे अमेरिकी ‘कंफर्ट फूड’ पसंद रहे हैं. चीनी शेफ्स के सामने चुनौती यह थी कि वे ट्रंप की इन पसंदों को पारंपरिक चीनी सामग्री और कुकिंग तकनीक के साथ कैसे जोड़ें.
लग्जरी नहीं, ‘सादगी और संतुलन’ पर जोर
शंघाई के ‘गुई हुआ लू’ रेस्टोरेंट के कार्यकारी शेफ शि कियांग ने बताया कि इस खास डिनर में ह्वाइयांग (Huaiyang) स्टाइल के खाने को तवज्जो दी गई, जो अपने हल्के-फुल्के स्वाद, सब्जियों और मीट पर की गई खूबसूरत नक्काशी(Refined knife-work) और सजावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. ह्वाइयांग व्यंजन अपनी व्यापक अंतरराष्ट्रीय अपील के कारण चुने गए थे. उनके अनुसार, “इसके स्वाद को अंतरराष्ट्रीय मेहमान आसानी से पसंद कर लेते हैं.”

उन्‍होंने मीडिया को बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये राजकीय भोज दिखावे या बहुत महंगी सामग्रियों (extravagance) पर आधारित नहीं होते. शेफ कियांग ने स्पष्ट किया कि ध्यान दुर्लभ सामग्रियों के बजाय संतुलन, प्रस्तुति और सुलभता (accessibility) पर रहता है.

पारंपरिक जायके और ट्रंप की पसंद का संगम
बीजिंग अपनी प्रसिद्ध ‘पेकिंग डक’ और ‘झा जियांग मियान’ (सोयाबीन पेस्ट के साथ गेहूं के नूडल्स) के लिए जाना जाता है. लेकिन, चूंकि ट्रंप को बर्गर, फ्राइज, वेल-डन स्टेक और सीज़र सलाद जैसे सरल अमेरिकी भोजन पसंद हैं, इसलिए शेफ्स ने मेन्यू में कुछ खास बदलाव किए.

मेन्यू की मुख्य झलकियां:

व्हाइट हाउस और चीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजकीय रात्रिभोज के दौरान मेहमानों को निम्नलिखित व्यंजन परोसे गए:

  • टमाटर के सूप में लॉबस्टर
  • क्रिस्पी बीफ रिब्स
  • बीजिंग रोस्ट डक
  • स्ट्यूड सीजनल सब्जियां
  • मस्टर्ड सॉस में स्लो-कुक्ड सैल्मन
  • पान-फ्राइड पोर्क बन
  • ट्रम्पेट शेल के आकार की पेस्ट्री
  • डेजर्ट (मीठे) में शामिल थे:
  • तिरामिसु
  • फल
  • आइसक्रीम



Source link

Write A Comment