अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इराक के एक इस्लामी रजिस्टेंट संगठन ने ट्रंप को मारने के लिए इनाम की घोषणा की है। इराकी इस्लामी संगठन ने ट्रंप को अहंकारी और आक्रामक बताया। इराकी संगठन ने ट्रंप को मारने के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित करते हुए कहा कि जिसने भी इराकियों का खून बहाया और उन्हें बेघर किया, या हमारे नेताओं को निशाना बनाया, या हमारे बच्चों को मारा, या हमारे विद्वानों को, दुनिया के आजाद लोग उसे सुकून से जीने नहीं देंगे।
10 मिलियन डॉलर का इनाम
दरअसल, इराक में इस्लामी प्रतिरोध संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। इराकी मिलिटेंट संगठन ने बयान में कहा, “अल्लाह के नाम से, जो बड़ा मेहरबान, निहायत रहम वाला है”। आगे बयान में लिखा, “अमेरिकी प्रशासन की नैतिक गिरावट का सबसे बड़ा सबूत ये है कि अपराधी ट्रंप अपने अहंकार और आक्रामकता में शहीद कमांडरों हाजी कासिम सुलेमानी और हाजी अबू महदी अल-मुहंदिस को निशाना बना रहा है। अल्लाह उन दोनों से राजी हो। इस नापाक कदम का जवाब प्रतिरोध ने सम्मान और गर्व के साथ दिया है और जीवन भर देता रहेगा।”
‘सुकून से जीने नहीं देंगे’
इराकी संगठन ने कहा, “इराक में इस्लामी प्रतिरोध घोषणा करता है कि उसने अपराधी ट्रंप के सिर के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। जिसने भी इराकियों का खून बहाया और उन्हें बेघर किया, या हमारे नेताओं को निशाना बनाया, या हमारे बच्चों को मारा, या हमारे विद्वानों को – दुनिया के आजाद लोग उसे सुकून से जीने नहीं देंगे। अपराधी ट्रंप को हमसे शर्मिंदगी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। कसम है शहीदों की और मुजाहिदीन की कि हमलावरों के सिंहासनों को हिलाकर रख देंगे, जब तक कि अत्याचारी के किले ढह नहीं जाते।”
इराकी संगठन ने की घोषणा।
खबर अपडेट की जा रही है…
यह भी पढ़ें-