Papad Dosa Recipe: हर सुबह सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए और खाने में मजेदार भी लगे. रोज-रोज पोहा, पराठा, उपमा या ब्रेड खाकर कई बार लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो कम सामान में तैयार हो, ज्यादा मेहनत भी न लगे और स्वाद ऐसा हो कि पूरा परिवार खुश हो जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर शेफ कुणाल कपूर की एक अनोखी रेसिपी काफी चर्चा में है, जिसका नाम है पापड़ डोसा. सुनने में यह थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन इसका स्वाद इतना मजेदार है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ कुछ पापड़, थोड़ा पानी और तेल या घी की मदद से यह इंस्टेंट नाश्ता तैयार हो जाता है, अगर अचानक भूख लग जाए या घर में कुछ झटपट बनाना हो, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है.

क्या है पापड़ डोसा?
आपने अब तक सूजी डोसा, बेसन डोसा, मूंग दाल डोसा या रवा डोसा जरूर खाया होगा, लेकिन पापड़ डोसा थोड़ा हटकर है. यह एक इंस्टेंट रेसिपी है जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. इसका टेक्सचर हल्का क्रिस्पी होता है और स्वाद काफी अलग लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें फर्मेंटेशन का झंझट भी नहीं है, अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों को कुछ नया खाने का मन हो, तो यह रेसिपी मिनटों में तैयार की जा सकती है. चटनी और सांभर के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

पापड़ डोसा बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
-10 पापड़
-पानी
-थोड़ा सा तेल या घी

बस इतनी सी चीजों से आपका स्वादिष्ट डोसा तैयार हो जाएगा. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

ऐसे बनाएं क्रिस्पी पापड़ डोसा
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें पापड़ डाल दें. पापड़ों को कुछ देर तक भीगने दें ताकि वे नरम हो जाएं. जब पापड़ पूरी तरह गीले और हल्के मुलायम हो जाएं, तब उन्हें पानी से निकाल लें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. अब इन भीगे हुए पापड़ों को ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो, अगर जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी और डाल सकते हैं. इसके बाद गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें. तवे पर हल्का पानी छिड़कें और कपड़े से साफ कर लें. अब एक कलछी मिश्रण डालकर गोल आकार में फैलाएं. ऊपर से थोड़ा घी या तेल डाल दें.

डोसे को मध्यम आंच पर पकाएं. जब नीचे की तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. कुछ ही मिनटों में आपका गरमा-गरम पापड़ डोसा तैयार हो जाएगा. इसे नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

क्यों पसंद आ रही है ये रेसिपी?
आजकल लोग ऐसी रेसिपी ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो जल्दी बन जाए और स्वाद में भी शानदार हो. पापड़ डोसा इसी वजह से तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ना ही लंबी तैयारी करनी पड़ती है. इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें क्रिस्पी चीजें खाना पसंद है. बच्चे भी इसे बड़े मजे से खाते हैं, अगर चाहें तो इसमें अपनी पसंद की स्टफिंग डालकर इसे और मजेदार बना सकते हैं.

सुबह की भागदौड़ में परफेक्ट ऑप्शन
ऑफिस जाने वालों, कॉलेज स्टूडेंट्स और बच्चों के टिफिन के लिए भी यह रेसिपी काफी अच्छी मानी जा रही है. जब समय कम हो और कुछ टेस्टी बनाना हो, तब यह डिश बहुत काम आती है. कई लोग इसे शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में भी खाना पसंद कर रहे हैं. ऊपर से इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता.

घर पर जरूर करें ट्राई
अगर आप भी रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार पापड़ डोसा जरूर ट्राई करें. कम मेहनत, कम समय और शानदार स्वाद वाली यह रेसिपी आपके किचन की फेवरेट बन सकती है. एक बार इसका क्रंची स्वाद चख लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा.



Source link

Write A Comment